किसानों को गुमराह कर रही सरकार : धौला

भाजपा युवा मोर्चा जिला श्री मुक्तसर साहिब की बैठक पार्टी के दफ्तर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:21 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:21 PM (IST)
किसानों को गुमराह कर रही सरकार : धौला
किसानों को गुमराह कर रही सरकार : धौला

संवाद सूत्र, (मलोट श्री मुक्तसर)

भाजपा युवा मोर्चा जिला श्री मुक्तसर साहिब की बैठक पार्टी के दफ्तर में सुवा मोर्चा के जिला प्रधान जसकरण सिंह धौला की अगुआई में हुई। बैठक में युवा मोर्चा के प्रधान तथा जिला सेक्रेटरी प्रवीन मदान ने कहा कि पंजाब के खराब हो रहे हालात के लिए सूबा सरकार जिम्मेदार है।

पंजाब सकरार अपनी नाकामियों को छुपाने लिए किसानों में मोदी सरकार बारे गलत प्रचार कर रही है। कोरोना महामारी दौरान केंद्र सरकार द्वारा जिस तरह पंजाब सरकार की सहायता की है वह किसी से छुपी नहीं है। इसकी मिसाल बठिडा के जागर पार्क में देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस सरकार की नाक के नीचे नगर निगम के अधिकारियों ने दानी सज्जनों द्वारा दिए गए 20 क्विंटल आटा समय पर जरुरतमंदों में न बांटा जब यह आटा अब खराब हो गया तो रात को चोरी छिपे गड्डा खोद कर उसमें दबा दिया गया।

इस मौके पर हिमांशु गर्ग, ग्रोरव खुंगर, विक्रम चौहान, कोमल कंबोज, दविदर सिंह बावा, सुखजीत सिंह, जगजीत सिंह, कुलदीप सिंह व अनु सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी