पेड़ काटने से रोका तो पीटा

खेत में से पेड़ काटने से रोकने पर लोगों ने एक व्यक्ति को पीट डाला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 06:51 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:12 AM (IST)
पेड़ काटने से रोका तो पीटा
पेड़ काटने से रोका तो पीटा

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

खेत में से पेड़ काटने से रोकने पर लोगों ने एक व्यक्ति को पीट डाला। पुलिस को दी शिकायत में गांव सदरवाला निवासी बगीचा सिंह ने बताया कि वह खेत में गेहूं बीजने के लिए जा रहा ता। जब वह खेत के पास पहुंचा तो देखा कि जसवीर सिंह जस्सा अपने साथियों समेत उसके खेत में लगे नीम के पेड़ को काट रहा है। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसकी मारपीट की और घायल कर दिया। थाना सदर पुलिस ने जसवीर सिंह उर्फ जस्सा,बलवंत सिंह उर्फ काला व सुखविदर सिंह उर्फ सुखा निवासी सदरवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी