आंधी में गिरा अकाली दल का टेंट, रैली स्थगित

आंधी से जहां फसलों को नुक्सान पहुंचा है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के हलके में यूथ अकाली दल की तरफ से की जाने वाली रैली के लिए लगाया गया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 11:13 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 11:13 PM (IST)
आंधी में गिरा अकाली दल का टेंट, रैली स्थगित
आंधी में गिरा अकाली दल का टेंट, रैली स्थगित

संवाद सूत्र, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब) : मंगलवार देर शाम को आई आंधी से जहां फसलों को नुक्सान पहुंचा है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के हलके में यूथ अकाली दल की तरफ से की जाने वाली रैली के लिए लगाया गया टेंट पूरी गिर जाने से रैली को अगले निर्देश तक स्थगित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अकाली दल की तरफ से कैप्टन सरकार के खिलाफ 'पंजाब मांगता है जवाब'के तहत पूरे पंजाब में रोष प्रदर्शन करके रैलियां की जा रही है। जिसके तहत कैप्टन सरकार द्वारा बीते चार वर्षों से कोई भी कार्य न करने तथा लोगों से किए झूठ वायदों के बारे में लोगों को इस रैली में जानकारी दी जानी थी। इस रैली में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल तथा यूथ अकाली दल के प्रधान परमबंस सिंह रोमाना ने इस रैली में संबोधित करना था। लेकिन बारिश तथा आंधी के कारण अकालियों की रैली पर पानी फेर दिया। खेत मजदूर यूनियन ने थाना सिटी के सामने किया प्रदर्शन

इधर, माइक्रोफायनांस कंपनियों से लिए कर्ज को भरने में असमर्थ महिलाओं ने बुधवार को पंजाब खेत मजदूर यूनियन के नेतृत्व में थाना सिटी के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष काका सिंह व जसविदर सिंह ने कहा कि उच्चा वेहड़ा मोहल्ले की महिलाओं ने एक निजी फायनांस कंपनी से लोन लिए थे। लेकिन कोरोनाकाल के चलते अब महिलाएं कर्ज भरने में सक्षम नहीं हैं। लेकिन ऐसी कंपनियों द्वारा अब महिलाओं पर केस दर्ज करवाए जा रहे हैं।

वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने कहा था कि मजदूरों के सभी कर्ज माफ किए जाएंगे लेकिन अब किश्तें न भरने वालों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माइक्रोफायनांस कंपनियों व पुलिस द्वारा मजदूरों को परेशान किया गया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस मौके पर दर्शना देवी, जसविदर सिंह, हरप्रीत कौर, मनजीत सिंह, स्वर्णजीत कौर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी