जरूरतमंद परिवारों को बांटी सहायता राशि

सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गांव बूड़ा गुज्जर के गुरुद्वारा साहिब में मांगटकेर गुलाबे वाला जस्सेआना लुबानियांवाली व भंगेवाला में जरूरतमंद परिवारों को सहायता राशि के चेक भेंट किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:28 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:28 PM (IST)
जरूरतमंद परिवारों को बांटी सहायता राशि
जरूरतमंद परिवारों को बांटी सहायता राशि

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब : सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गांव बूड़ा गुज्जर के गुरुद्वारा साहिब में मांगटकेर, गुलाबे वाला, जस्सेआना, लुबानियांवाली व भंगेवाला में जरूरतमंद परिवारों को सहायता राशि के चेक भेंट किए गए। इस दौरान एक्सीडेंट के कारण दिव्यांग हुए मेजर सिंह ने बताया कि सरकार ने हमारी कोई मदद नहीं की। डा. एसपी ओबराय हमारे परिवार के लिए मसीहा बनकर आए हैं। गुरुद्वारा साहिब में 35 जरूरतमंद परिवारों को सहायता राशि दी गई। इस दौरान परिवारों ने एसपी ओबराय की लंबी आयु के लिए गुरुद्वारा साहिब में अरदास भी की। गुरबिदर सिंह बराड़ इंचार्ज मालवा जोन द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी गई। इस मौके पर अरविंदरपाल सिंह चहल, मास्टर राजिदर सिंह, सोमप्रकाश, जतिदर सिंह, अशोक कुमार व सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी