विलुप्त हो रही 15 सौ पेड़ विभिन्न प्रजातियों के संवार रहे

जिला कृषि अधिकारी सुरिदर सिंह के आदेशानुसार जिला कृष्जि्ञ अधिकारी का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 03:16 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:11 PM (IST)
विलुप्त हो रही 15 सौ पेड़ विभिन्न प्रजातियों के संवार रहे
विलुप्त हो रही 15 सौ पेड़ विभिन्न प्रजातियों के संवार रहे

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब : मुख्य जिला कृषि अधिकारी सुरिदर सिंह के आदेशानुसार तथा ब्लाक के जिला अधिकारी कुलदीप सिंह जौड़ा, कृषि अधिकारी हसन सिंह, मलोट, लंबी की अगुआई के तहत आत्मा स्कीम अधीन किसानों की रुचि को देखते हुए सोहनगढ़ नेचुरल फार्म का निरीक्षण किया।

दौरे को सार्थक बनाने में डा. करनजीत सिंह ने विशेष योगदान दिया। इसमें अलग-अलग ब्लाकों के गांवों में किसानों ने शिरकत की। इस अवसर पर सोहनगढ़ नेचुरल फार्म के मालिक किसान कमलजीत सिंह हेयर ने किसानों को अपने 20 एकड़ में स्थित नेचुरल फार्म बारे जानकारी की। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ वर्ष पहले प्रसिद्ध विज्ञानी डा. ओम प्रकाश रूपेला के आदेशानुसार नेचुरल खेती शुरू की तथा अब दोबारा मेहनत करके पूरी दुनिया में इसका माडल पेश किया है। जिसमें पेड़, पशु, जीव-जंतु, फसलों तथा सुखमजीव शामिल है। इस माडल की खासियत यह है कि बिना जहर के खेती की जाती है तथा बाहर से कोई चीज खेत में नहीं डाली जाती, फसल को जो जरूरत होती है उसे खेत में से ही दी जाती है। इस माडल में कमलजीत हेयर लगभग 50 के करीब फसलें एक वर्ष में लेते है, उन्होंने के पास 20 एकड़ में लगभग 15 सौ पेड़ अलग-अलग प्रजातियों के है। इनमें वह पेड़ भी है, जो ज्यादातर पंजाब की धरती से गायब हो चुके हैं। जैसे अरुड़ा, वन, बोहड़, देशी किकर, निरगुंडी, प्लास आदि 120 किस्म के पेड़ मौजूद है। इसके साथ ही लगभग 150 किस्मों के दवाइयों वाली जड़ी बूटियां मौजूद है, इस फार्म में फैंसी मुर्गे, कबूतर, बतख, खरगोश, चिड़ियां, तोते आदि मौजूद थे। फार्म की रहते खुर्द इन पंछियों में पाई जाती है। इन पंछियों के वेस्ट से खाद के रूप में इस्तेमाल करके पौधों को डाला जाता है। जिस तरह वनस्पति तथा जीव जंतु एक दूसरे पर निर्भर है। इसके अलावा यहां बायोगैस प्लांट भी मौजूद है। कमलजीत हेयर ने बताया कि वह युवा किसानों के लिए पांच दिन का ट्रेनिग कोर्स भी शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें किसानों को कुदरती खेती के गुर सिखाए जाएंगे। इस विजिट के दौरान गगनदीप सिंह मान आत्मा तथा अमरदीप कौर ने भी किसानों को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी