आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद किया संस्कार

संदिग्ध हालात में गांव लुबानियांवाली निवासी बाज सिंह की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 04:46 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 02:36 AM (IST)
आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद किया संस्कार
आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद किया संस्कार

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

संदिग्ध हालात में गांव लुबानियांवाली निवासी बाज सिंह की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र हरजिदर सिंह ने गांव की ही एक महिला तथा एक व्यक्ति पर उसके पिता को जहर पिलाने के आरोप लगाया था। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मृतक का संस्कार करने से मना कर दिया था। पुलिस द्वारा परिजनों को संस्कार के लिए काफी समझाया गया लेकिन परिजनों ने कहा कि जब तक पुलिस आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करती और उन्हें गिरफ्तार नहीं करती तब तक वह मृतक का बाज सिंह का संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस द्वारा शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद मृतक के परिजनों ने बाज सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।

मृतक बाज सिंह के पुत्र हरजिदर सिंह ने बताया था कि उसके पिता का आरोपी महिला के पति परगट सिंह के साथ पैसों का लेनदेन था। इसलिए उसके पिता ने परगट सिंह को अपने साथ काम पर लगा लिया था। जब बाज सिंह परगट सिंह के घर खाना लेने के लिए गया तो परगट सिंह की पत्नी किरना तथा एक अन्य व्यक्ति राजा सिंह ने उसे कोल्ड ड्रिक में मिलाकर कोई जहरीली वस्तु दे दी जिससे की उसी मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने बताया कि मौत से पहले उसके पिता ने उसको फोन करके इस बारे में जानकारी दे दी थी। हरजिदर सिंह तथा उसका भाई सतनाम सिंह पहुंचे तो बाज सिंह अचेत अवस्था में परगट सिंह के घर पड़ा है। दोनों भाइयों ने मिलकर तुरंत ही अपने पिता को नजदीकी अस्पताल में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसके पिता को मृतक घोषित कर दिया था।

chat bot
आपका साथी