स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन और सफाई अहम : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह ने कहा कि आज की जीवन शैली की तेज रफ्तार जिदगी में सेहत विषय पिछड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 05:29 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:34 PM (IST)
स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन और सफाई अहम : सिविल सर्जन
स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन और सफाई अहम : सिविल सर्जन

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

आशा तथा फैसिलीटेटरों को प्रशिक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह ने कहा कि तेज रफ्तार जिदगी में सेहत विषय पिछड़ रहा है। नौजवानों को ब्लड प्रेशर, शूगर, दिल के रोग, मोटापा, गठिया, थॉयराइड जैसे रोग हो रहे है। इसका सबसे बड़ा कारण हमारा खाना पीना तथा रहना है। आजकल लोग घर के खाने की बजाए बाहर का भोजन ज्यादा पंसद करते हैं। लोग जंक फूड तथा फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं जिस कारण हम अनेक बीमारियों तथा मोटापे को निमंत्रण दे रहे है। अच्छी सेहत के लिए हमें संतुलिल भोजन, व्यायाम करना बहुत जरुरी है। भोजन में हमें हरी सब्जियां, अनाज, दूध, फल आदि अधिक से अधिक लेने चाहि। बाजार की बनी चीजों का परहेज करना चाहिए। इससे हम तंदुरुस्त जीवन प्राप्त कर सकते हैं।

इस मौके पर गुरतेज सिंह, विनोद कुमार, शिवपाल, मीना रानी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी