आरोपित पत्नी ने किया आत्मसमर्पण

बीते दिन शहर की जोधू कालोनी में पति तथा उसके बच्चों द्वारा जहरीली वस्तु खा कर आत्म हत्या के मामले में आरोपित पत्नी प्रियंका ने सिटी थाने में आत्म समर्पण कर दिया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:46 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 11:46 PM (IST)
आरोपित पत्नी ने किया आत्मसमर्पण
आरोपित पत्नी ने किया आत्मसमर्पण

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

बीते दिन शहर की जोधू कालोनी में पति तथा उसके बच्चों द्वारा जहरीली वस्तु खा कर आत्म हत्या के मामले में आरोपित पत्नी प्रियंका ने सिटी थाने में आत्म समर्पण कर दिया। इस मामले पति व बेटी की मौत हो चुकी है। अवैध संबंध से परेशान पति ने बच्चों के साथ जहरीली दवा निगल ली थी। थाना सिटी प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि बाकी के आरोपितो अमन तथा उसकी माता सीता की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी आरोपितों को भी काबू कर लिया जाएगा।

जोधू कालोनी निवासी ने 17-18 की मध्य रात्रि को नवीन कुमार तथा उसके दो बच्चों ने जहरीली चीज का सेवन कर लिया था। जिसमें नवीन कुमार की बेटी तथा नवीन की मौत हो गई थी। नवीन कुमार ने इससे पहले मोबाइल पर अपना बयान भी रिकार्ड किया था। जिसमें उसने बताया था कि उसके पड़ोसी अमन कुमार तथा उसकी माता सीता ने उसकी पत्नी की अश्लील वीडियो बना ली थी और उसके बाद उसको धमकियां देकर उसके साथ संबंध कायम कर लिये थे और उससे पैसे की मांग करने लगा। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर मृतक की पत्नी तथा प्रियंका, अमन कुमार तथा उसकी माता सीता के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद से ही सभी आरोपी फरार थे। बुधवार को प्रियंका द्वारा अपने पिता काका राम के साथ आकर पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया गया। अब अमन कुमार तथा उसकी माता सीता की गिरफ्तारी बाकी है। थाना सिटी प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि प्रियंका को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी