40 गर्भवती महिलाओं का किया चेकअप

पुलिस पार्टी व सेहत विभाग की आशा वर्करों द्वारा गर्भवती महिलाओं का समय समय पर चेकअप करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 03:46 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 03:46 PM (IST)
40 गर्भवती महिलाओं का किया चेकअप
40 गर्भवती महिलाओं का किया चेकअप

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

जिला पुलिस द्वारा नई पहल शुरू करते हुए एसएसपी राजबचन सिंह संधू द्वारा लॉकडालन शुरु होते ही स्लम एरियों में पुलिस पार्टी व सेहत विभाग की आशा वर्करों द्वारा गर्भवती महिलाओं का चेकअप करवाया गया। चेकअप करवाने के बाद इन महिलाओं को दावाइयां, राशन व फ्रूट मुहैया करवाया गया। जिन गर्भवती महिलाओं की डिलवरी का समय होता था उनको लाकडाउन में कोई दिक्कत पेश न आए इस लिए उनको अस्पताल भेजने की इंतजाम किया गया।

रविवार को गोनियाना रोड स्थित अतरसर गुरुद्वारा साहिब में गर्भवती महिलाओं को एकत्र करके एएनएम सुखवीर कौर द्वारा 40 गर्भवती महिलाओं को बुलाकर उनको सैनिटाइज करवाने के बाद एक मीटर की दूरी पर बठाकर चेकअप किया गया तथा उनकी मुश्किलें भी सुनी गई। चेकअप करने के बाद उनको दवाई व खाने का सामान वितरित किया गया। बाबा सोनी आश्रम की तरफ से फ्रूट, सोयाबीन तथा जरुरी सामान वितरित किया गया।

इस दौरान सुखवीर कौर, हेल्थ इंस्पेक्टर लाल चंद, गुरदित्ता सिंह, गुरजंट सिंह जटाना, कास्म अली, हरप्रीत सिंह व गुरसेवक सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी