गुरु पूर्णिमा पर 34 परिवारों को बांटा राशन

डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक मलोट की की ओर से रविवार को राशन बांटा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 03:59 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:50 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर 34 परिवारों को बांटा राशन
गुरु पूर्णिमा पर 34 परिवारों को बांटा राशन

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक मलोट की की ओर से रविवार को गुरु पूर्णिमा पर 34 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। सेवादार रमेश ठकराल इंसा, प्रदीप, सतपाल, रोबिन गाबा, शंभु, विकास, शंकर, मोहित भोला व रिकू ने बताया कि रविवार को गुरु पूर्णिमा पर डेरा सच्चा सौदा सांझा धाम में 34 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया।

राशन वितरित करने की शुरुआत नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान सतगुरदेव राज गर्ग पप्पी ने की और उनके साथ समाजसेवी सतपाल गिरधर और टिका गर्ग भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि गुरू पीर के बिना मनुष्य का कोई अस्तित्व नहीं है क्योंकि गुरु ही मनुष्य को सत्य का रास्ता दिखाता है और डेरा सच्चा सौदा के गुरू जो श्रद्धालुओं को मानवता भलाई का रास्ता दिखाया है उस का वर्णन नहीं किया जा सकता।

chat bot
आपका साथी