2650 प्रतिबंधित गोलियां बरामद, चार गिरफ्तार

जिला पुलिस ने अलग-अलग जगह से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनसे 2650 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है। थाना कोटभाई पुलिस के थानेदार इकबाल सिंह ने बताया कि एएसआइ हरविदर सिंह व एसआइ इकबाल सिंह ने बताया कि गश्त करते समय सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की रोककर तलाशी ली तो नौ सौ प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:21 PM (IST)
2650 प्रतिबंधित गोलियां बरामद, चार गिरफ्तार
2650 प्रतिबंधित गोलियां बरामद, चार गिरफ्तार

जागरण टीम, श्री मुक्तसर साहिब : जिला पुलिस ने अलग-अलग जगह से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनसे 2650 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है। थाना कोटभाई पुलिस के थानेदार इकबाल सिंह ने बताया कि एएसआइ हरविदर सिंह व एसआइ इकबाल सिंह ने बताया कि गश्त करते समय सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की रोककर तलाशी ली तो नौ सौ प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं। आरोपित की पहचान अवतार सिंह वासी गांव मल्लन के रूप में हुई। वहीं थाना लक्खेवाली पुलिस ने मिट्ठू सिंह वासी गांव बल्लमगढ़ से पांच सौ प्रतिबंधित गोलियां बरामद की। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा मंडी बरीवाला पुलिस के थानेदार रमन कुमार ने बताया कि सहायक थानेदार राज सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। गांव सेमनाला पहुंचे तो सामने से आ रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर रास्ता बदल लिया। पुलिस ने शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली तो 850 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। आरोपित की पहचान रत्ती राम वासी वार्ड नंबर तीन नजदीक रेलवे लाइन मंडी बरीवाला के रूप में हुई। इसके अलावा थाना कबरवाला के सहायक थानेदार महिदर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार सुखविदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे। आलमवाला से एक किलोमीटर आगे एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया तो उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उससे चार सौ प्रतिबंधित गोलियां बरामद की। आरोपित की पहचान गुरजंट सिंह वासी गांव आलमवाला के रूप में हुई। पुलिस की तरफ से पता लगाया जा रहा है कि आरोपित कहां से प्रतिबंधित गोलियां लेकर आते थे।

chat bot
आपका साथी