डीएसपी सहित 23 लोग कोरोना पॉजिटिव, सात हुए सेहतमंद

बुधवार को एक डीएसपी सहित 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:10 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:11 AM (IST)
डीएसपी सहित 23 लोग कोरोना पॉजिटिव, सात हुए सेहतमंद
डीएसपी सहित 23 लोग कोरोना पॉजिटिव, सात हुए सेहतमंद

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

बुधवार को एक डीएसपी सहित 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं तथा सात को सेहतमंद होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण ने बताया कि बुधवार को जिले में 23 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें डीएसपी रैंक का अधिकारी भी पॉजिटिव है। डीएसपी की हिस्ट्री के बारे में पता लगाया जा रहा है तथा उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

सिविल सर्जन ने बताया कि 31 जुलाई को खजूरों वाली गली की पॉजिटिव पाई गई महिला की मौत हो गई थी। उनके परिवारिक मैंबरों तथा उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए थे जिनमें से नौ लोगों के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा मिट्ठन लाल कालड़ा वाली गली के दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दो गिद्दड़बाहा के तथा एक गांव रुपाणा का पॉजिटिव केस मिला है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के संपर्क में जो भी लोग आए है उन सबके सैंपल लेकर जांच की जा रही है तथा इन लोगों की हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। सिविल सर्जन ने बताया कि बुधवार को 68 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें से 45 नेगेटिव तथा 23 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेट किया जा रहा है।

डॉ. सिंह ने बताया कि अब तक 14702 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 14111 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 263 की पॉजिटिव। 219 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को सात और मरीज ठीक होकर अपने घर को जा चुके हैं। अभी भी कोरोना के 42 केस एक्टिव है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 120 अन्य लोगों के सैंपल लिए गए है तथा अब 379 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

chat bot
आपका साथी