जरूरतमंदों के साथ दीवाली मनाएगा यूथ क्लब

मोगा यूथ वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष नीरज बठला की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 10:22 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 10:22 PM (IST)
जरूरतमंदों के साथ दीवाली मनाएगा यूथ क्लब
जरूरतमंदों के साथ दीवाली मनाएगा यूथ क्लब

संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा यूथ वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष नीरज बठला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष नीरज बठला व सरपरस्त अशोक धमीजा ने कहा कि हमेशा ही जरूरतमंद परिवारों, विधवा महिलाओं, बुजुर्ग महिलाओं के लिए उनकी जरूरत अनुसार उनकी सहायता की जा रही है।

उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा 51 जरूरतमंद परिवारों के साथ इस बार दीवाली मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्यों द्वारा पटाखे न चलाने तथा चाइना की वस्तुएं न खरीद बचाए पैंसों से 51 परिवारों को जरूरत का सामान दिया जाएगा। इस मौके पर ं दीप मिगलानी, डिपल राजदेव, सुरेश मिढ्डा, मोहित मिगलानी, बिल्ला धमीजा, काला गाबा, बिल्ला नागपाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी