लेखक हरी सिंह ढुडीके का विशेष सम्मान

प्रख्यात लेखक हरीसिंह ढुडीके का लाला लाजपत राय के स्मारक पर शमशेर सिंह गालिब सुखबीर सिंह डाला पंचायत सचिव रंजीत सिंह धन्ना वाइस चेयरमैन और मास्टर रुपेन्द्र सिंह ने विशेष सम्मान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:48 PM (IST)
लेखक हरी सिंह ढुडीके का विशेष सम्मान
लेखक हरी सिंह ढुडीके का विशेष सम्मान

संवाद सहयोगी,मोगा

प्रख्यात लेखक हरीसिंह ढुडीके का लाला लाजपत राय के स्मारक पर शमशेर सिंह गालिब, सुखबीर सिंह डाला पंचायत सचिव, रंजीत सिंह धन्ना वाइस चेयरमैन और मास्टर रुपेन्द्र सिंह ने विशेष सम्मान किया।

इस मौके पर मुख्यतिथि लेखक बलदेव सिंह सड़कनामा ने कहा कि इतिहास के बारे में लिखना बहुत मुश्किल कार्य है। इसमें लेखक ने ईमानदारी से ऐतिहासिक पात्रों के सारे आंकड़े पाठकों के सामने बढि़या ढंग से पेश किए हैं।

इस दौरान मास्टर हरी सिंह ने अपने उपन्यासों की जानकारी दी। एडीसी सुभाष चन्द्र ने कहा कि लेखकों की ये भी जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को भी इतिहास पढ़ने के लिए प्रेरित करें। डा. सुरजीत सिंह बराड़ ने कहा कि यह लेखक की जिम्मेवारी है कि इतिहास को तथ्यों के साथ पेश करें। हमें पंजाबी गदरी लहर, कूका लहर, अकाली लहर, गुरुद्वारा सुधार लहर की इतिहास को पाठकों तक पहुंचाना चाहिए। इस दौरान केन्द्रीय लेखक सभा के महासचिव पवन हरचंद पुरी, सुखजिदर सिंह मोगा, किसान नेता बीबी सुरेन्द्र कौर, एसपी सुखजिदर सिंह, प्रो. अनदीप कौर, सर्बजीत सिंह गिल, डा. अजय राणा, रंजीत सिंह धन्ना, चेयरमैन लखवीर सिंह, अमरीक सिंह सैदोके, पुरुषोत्तम पत्तों आदि उपस्थित थे। पानी व सीवरेज टैक्स की दरों में बढ़ोत्तरी करना गलत : गिल

समाजसेवी प्रितपाल सिंह गिल का कहना है कि कैप्टन सरकार चुनाव में किए वादे पूरे नहीं कर पा रही है, उल्टे कोरोना काल में जब पहले से ही लोग मंदी की मार से जूझ रहे हैं, सरकारी टैक्स की दरें बढ़ाती जा रही है। हाल ही में पंजाब सरकार ने पानी व सीवरेज टैक्स बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला है जो गलत है।

प्रितपाल सिंह गिल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार में शहरी इलाके में पांच मरले के प्लाट वाले लोगों को पानी के बिल माफ किए गए थे, लेकिन कैप्टन सरकार ने पांच मरले वालों को फिर से पानी के बिल भेजे जा रहे हैं जो कि सीधे गरीबों की जेबों को खाली कर रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार आज हर फ्रंट पर फेल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में आम गरीब वर्ग से संबंधित लोगों का जीना मुहाल हुआ पड़ा है।

chat bot
आपका साथी