शिव दुर्गा शक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की स्तुति

शिव दुर्गा शक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं ने दुर्गा स्तुति की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 10:33 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 10:33 PM (IST)
शिव दुर्गा शक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं 
ने की मां दुर्गा की स्तुति
शिव दुर्गा शक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की स्तुति

संवाद सहयोगी, मोगा

शिव दुर्गा शक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं ने दुर्गा स्तुति की। पंडित तरसेम शर्मा ने पूजन करके ज्योति प्रचंड की। सभी भक्तों ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

पंडित तरसेम शर्मा ने बताया कि महामाई की पूजा करने से नकारात्मक सोच का नाश होता है और मानसिक पीड़ा से निजात मिलती है। मां की कृपा से सब कार्य बनते हैं। उन्होंने कहा कि नवदुर्गा की पूजा करने से सुख व उत्तम फल की प्राप्ति होती है। व्यक्ति जिस रूप में माता की पूजा करता है वह उसी रूप में फल देती है। मां की भक्ति में वो शक्ति है जिससे व्यक्ति शक्तिवान बनता है। हमें सत्संग व कथा कीर्तन में मन लगाकर प्रभु के नाम का सुमिरन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सेवक स्वामी और बालक माता के भरोसे पर रहे उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। माता-पिता कहीं भी जाएं बालक को कोई परेशानी नहीं होती। क्योंकि बालक को तो साथ लेकर ही जाना पड़ेगा। इसी प्रकार यदि मनुष्य भगवान के भरोसे पर जीना सीख ले तो प्रभु अपनी कृपा बरसाते हैं। इस अवसर पर दविदर शर्मा, तरसेम शर्मा, गौरव शर्मा, सरोज बाला, सीता रानी हाजिर थे। भगवान परशुराम मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर पूजन भगवान परशुराम मंदिर में श्री ब्राह्मण सभा की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हनुमान जी की मूर्ति एवं प्राण प्रतिष्ठा स्थापना का आयोजन किया गया।

पंडित कश्मीरी लाल ने गणपति पूजन, नवग्रह पूजन व कलश पूजन करके हनुमान जी की मूर्ति की पूजा की गई। भगवान परशुराम की पूजा की गई। जोगिदर शर्मा व संजीव शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी की जयंती पर दोसांझ रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। जिस दौरान कोविड-19 के आदेश को ध्यान में रखते हुए सुबह पूजन उपरांत हवन किया जाएगा। हनुमान जी की मूर्ति की पूजा कर विधिवत रूप से स्थापित किया जाएगा। भगवान परशुराम जी की पूजा की जाएगी। वहीं महिला मंडल द्वारा भजनों का गायन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरा में हम सभी को गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी