महिला ने संदिग्ध अवस्था में निगला जहर, मौत

। कस्बा निहाल सिंह वाला की गांव तख्तूपुरा में रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:20 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:20 PM (IST)
महिला ने संदिग्ध अवस्था में निगला जहर, मौत
महिला ने संदिग्ध अवस्था में निगला जहर, मौत

संवाद सूत्र ,निहाल सिंह वाला ,

कस्बा निहाल सिंह वाला की गांव तख्तूपुरा में रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

थाना निहाल सिंह वाला में तैनात जांच अधिकारी एएसआइ जसवंत राय ने बताया कि 24 वर्षीय रेखा पत्नी हरदीप सिंह गांव कालेके में ब्याही हुई थी। वह एक वर्ष से अपने मायके गांव में रह रही थी। मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। भाभी से मारपीट करने पर देवर समेत दो पर केस बस्ती मोहन सिंह में भाभी से मारपीट करने के आरोप में थाना सिटी साउथ पुलिस ने देवर समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना सिटी साउथ में तैनात सहायक थानेदार काबल सिंह ने बताया कि नरिदर कौर पत्नी परमजीत सिंह निवासी गली नंबर 15 बस्ती मोहन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि नौ जुलाई को रात आठ बजे संदीप सिंह उर्फ सोनी, बलविदर कौर निवासी बस्ती मोहन सिंह ने उसे बुरी तरह पीटा और फरार हो गए। परिवार ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि संदीप सिंह उसका देवर है जिसे शक है कि उसने जादू टोन कर उसकी पत्नी को मायके भेज दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर संदीप सिंह और बलविदर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार थाना सिटी वन की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

थाना सिटी वन में तैनात सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ अकालसर रोड सोमवार को गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने चोरी की मोटरसाइकिल समेत मनजिदर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी अमृतसर रोड व दिलप्रीत सिंह उर्फ काला निवासी कच्चा दोसांझ रोड को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी