दहेज के लिए मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला, केस

मोगा शादी के छह महीने के बाद ही दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को उसके उसके पति ने घर से निकाल दिया। पीड़ित की शिकायत देने के तीन महीने बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है। यह जानकारी थाना बाघापुराना की इंस्पेक्टर अंग्रेज कौर ने दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 03:37 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 03:37 PM (IST)
दहेज के लिए मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला, केस
दहेज के लिए मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला, केस

संवाद सहयोगी, मोगा

शादी के छह महीने के बाद ही दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को उसके उसके पति ने घर से निकाल दिया। पीड़ित की शिकायत देने के तीन महीने बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है। यह जानकारी थाना बाघापुराना की इंस्पेक्टर अंग्रेज कौर ने दी है।

उन्होंने बताया कि डिपल कौर पुत्री रेशम सिंह निवासी बाघापुराना ने इस बारे में 6 जुलाई को डीएसपी बाघापुराना को शिकायत दी थी। डिंपल कौर ने बताया है कि उसकी शादी 15 जनवरी, 2020 को वरिदरपाल सिंह निवासी मांगेवाला के साथ हुई थी। शादी के समय उसके परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति उससे नौ लाख रुपये की मांग करने लगा।

शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता इतनी बड़ी राशि नहीं दे सकते थे। इस कारण ससुराल में छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे परेशान किया जाना लगा। वहीं उसका पति उससे मारपीट करता था। दहेज की मांग को लेकर 22 जून को उसके पति ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

इस बारे में इंस्पेक्टर अंग्रेज कौर ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने आरोपित पति वरिदरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी