स्त्री भलाई सभा वोटरों को जागरूक करेगी : प्रोमिला

। स्त्री भलाई सभा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों खासकर महिलाओं को मतदान करने के लिए जागरूक करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 04:24 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 04:24 PM (IST)
स्त्री भलाई सभा वोटरों को जागरूक करेगी : प्रोमिला
स्त्री भलाई सभा वोटरों को जागरूक करेगी : प्रोमिला

संवाद सहयोगी,मोगा

स्त्री भलाई सभा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों खासकर महिलाओं को मतदान करने के लिए जागरूक करेगी।

ये विचार स्त्री भलाई सभा की अध्यक्ष प्रोमिला मैनराय ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं को वोट डालने संबंधी जागरूक करेंगी, ताकि बढि़या लोकतंत्र प्रणाली के तहत देश का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि महिला अबला नहीं शक्ति है। इस मौके पर एनजीओ के कोआर्डिनेटर एसके बांसल, एनजीओ बलविदर सिंह, शिमला शर्मा, डिपल, चंचल, मधु मित्तल आदि उपस्थित थे।

इस मौके पर एनजीओ एसके बांसल जो स्वीप कमेटी के सदस्य भी हैं, ने कहा कि जो भी नौजवान एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष आयु के हो रहे हैं वह अपना वोट जरूर बनवाएं तथा वोटों समय अपने अधिकार का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में वोट डालना हम सभी का अधिकार है तथा इस अधिकार का प्रयोग करके हम इस लोकतंत्र को और मजबूत बना सकते हैं।

chat bot
आपका साथी