120 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

थाना बाघापुराना व धर्मकोट पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:56 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:56 PM (IST)
120 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
120 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मोगा

थाना बाघापुराना व धर्मकोट पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना धर्मकोट के थानेदार मुखिदर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार मलकीत सिंह धर्मकोट में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने गुप्त सूचना मिली कि बस अड्डे पर हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए एक व्यक्ति ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सहायक थानेदार मलकीत सिंह ने उनको मौके पर बुलाकर सुखविदर सिंह निवासी गांव रेडवां को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।

वहीं थाना बाघापुराना में तैनात सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि थानेदार गुरतेज सिंह गांव घोलिया कलां के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को देख एक व्यक्ति ने हाथ में पकड़ा लिफाफा गेहूं के खेतों में फेंक दिया। थानेदार गुरतेज सिंह ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को मौके ले जाकर खेत में फेंका लिफाफा उठवाया। तलाशी लेने पर उसमें से 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित हरप्रीत सिंह निवासी गांव सलीना हाल आबाद घोलिया कलां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने बताया कि वह ये हेरोइन गोगा सिंह से लेकर आया है। पुलिस ने गोगा सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। राजस्थान का तस्कर एक किलो अफीम के साथ काबू थाना अजीतवाल की सीआइए स्टाफ पुलिस ने कार चालक को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

सीआइए स्टाफ में तैनात थानेदार जगजीत सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार तरसेम सिंह पुलिस टीम के साथ कस्बा अजीत वाल में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि आल्टो कार (आरजे31सीई- 7250) पर सवार होकर एक व्यक्ति मोगा से अजीत वाल को आ रहा है। उसके पास भारी मात्रा में अफीम है। तरसेम सिंह ने उन्हें मौके पर बुलाकर कार्रवाई करते हुए कार सवार नीरज कुमार निवासी सादुलशहर, जिला गंगानगर, राजस्थान को गिरफ्तार कर एक किलो अफीम बरामद की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित राजस्थान से अफीम लाकर पंजाब में बेचता था। आरोपित नीरज कुमार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है।

chat bot
आपका साथी