रंजिशन मारपीट करने वाले 10 नामजद, दो गिरफ्तार

। थाना समालसर की पुलिस ने गांव सुखानंद में 10 अक्टूबर की सुबह रंजिशन मारपीट करने के आरोप में दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 03:26 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:04 PM (IST)
रंजिशन मारपीट करने वाले  10 नामजद, दो गिरफ्तार
रंजिशन मारपीट करने वाले 10 नामजद, दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी ,मोगा

थाना समालसर की पुलिस ने गांव सुखानंद में 10 अक्टूबर की सुबह रंजिशन मारपीट करने के आरोप में दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।

थाना समालसर में तैनात सहायक थानेदार जगजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रीतम सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी ढिल्लों पत्ती बुर्ज रोड ने बयान दर्ज करवाए हैं कि 10 अक्टूबर को वह अपने घर में संदीप सिंह तथा जगसीर सिंह पुत्र जगतार सिंह के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान हरबंस सिंह, बलवंत सिंह, सुखमंदर सिंह निवासी सुखानंद समेत आठ अज्ञात लोगों ने उसके घर में घुसकर उसे व अन्य लोगों से मारपीट करके घायल कर दिया। शोर मचाने के उपरांत उक्त लोग मौके से फरार हो गए। घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि कुछ समय पहले उनका आरोपित पक्ष के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर हरबंस सिंह, बलवंत सिंह सुखमंदर सिंह सहित 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए बलवंत सिंह व सुखमंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।

सवा आठ बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार थाना फतेहगढ़ पंजतूर की पुलिस ने गांव भैनी साहिब में सवा आठ बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थाना फतेहगढ़ पंजतूर में तैनात सहायक थानेदार दिलबाग सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गांव भैनी साहिब में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली जिस पर उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरध्यान सिंह निवासी खंबे खुर्द को सवा आठ बोतल अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी