हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

। थाना समालसर व धर्मकोट की पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए अलग-अलग स्थानों पर गश्त के दौरान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:56 PM (IST)
हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी,मोगा

थाना समालसर व धर्मकोट की पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए अलग-अलग स्थानों पर गश्त के दौरान 80 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना समालसर में तैनात सहायक थानेदार गुरनैब सिंह ने बताया कि वह गांव ठठी भाई में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर जालंधर सिंह उर्फ गांधी निवासी समालसर को तीस ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया।

इसी तरह, थाना धर्मकोट में तैनात हवलदार मनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने कस्बा में गश्त करते हुए 50 पचास ग्राम हेरोइन के साथ चेतू सिंह निवासी नूरपुर हकीमा को काबू किया। काबू किए गए दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

दी रिटायर्ड रेवेन्यू इंप्लाइज एसोसिएशन ने किया 27 के बंद का समर्थन दी रिटायर्ड रेवेन्यू इंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 27 सितंबर के भारत बंद का समर्थन किया गया।

बैठक में महासचिव भूषण कुमार गोयल, कैशियर जतिदर पाल सिंह नारंग, सीनियर नेता रूप सिंह चड़िक, पूर्व अध्यक्ष कानूनगों एसोसिएशन पंजाब दिलबाग सिंह गिल, पूर्व सदर कानूनगों शीतल कुमार शर्मा, सीनियर उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह सिद्धू, उपाध्यक्ष पवित्र सिंह भिडर, जसवीर सिंह कैंथ, निर्मल सिंह औलख, जसविदर सिंह, सुखविदर सिंह, प्रेस सचिव कृष्ण सिंह कटारिया, संगठन सचिव बख्तावर सिंह मल्ली, छिदर सिंह लंडे, गुरदेव सिंह, हरबंस सिंह बराड़, बहादुर सिंह बराड़, कुलदीप कुमार शर्मा, दर्शन चंद, गुरचरण सिंह फरीदकोट उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी