2022 के विस चुनाव में युवा वर्ग विशेष भूमिका निभाएगा : तोता सिंह

शिरोमणि अकाली दल व बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की ओर से आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज कर दी गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:13 PM (IST)
2022 के विस चुनाव में युवा वर्ग विशेष भूमिका  निभाएगा : तोता सिंह
2022 के विस चुनाव में युवा वर्ग विशेष भूमिका निभाएगा : तोता सिंह

संवाद सहयोगी,मोगा

शिरोमणि अकाली दल व बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की ओर से आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज कर दी गई हैं। इस चुनाव में युवा वर्ग विशेष भूमिका निभाएगा।

ये विचार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने सर्कल मैहना की यूथ विग की बैठक को संबोधित करते हुए प्रकट किए। उन्होंने अकेले-अकेले सभी नौजवानों के विचार जाने तथा भविष्य में पार्टी की गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। तोता सिंह ने कहा कि मौजूदा पंजाब की कांग्रेस सरकार ने वैसे तो समूचे पंजाबियों से धोखा किया है। नौजवानों को 2017 में घर-घर नौकरी देने का वादा करके वोटे बंटोरने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उनकी सुध तक नहीं ली। इससे युवा वर्ग में भारी निराशा है तथा मौजूदा सरकार प्रति रोष है। जिसका जबाव वे आने वाले विधानसभा चुनाव में देंगे। इस बैठक में शिअद के सर्कल अध्यक्ष निहाल सिंह, अजीतपाल सिंह हैप्पी, बीसी विग के अध्यक्ष बलविदर सिंह, सैनिक विग के जिलाध्यक्ष सूबेदार गुरमीत सिंह, निर्मल सिंह, नत्था सिंह, गुरचरण सिंह, मंजीत सिंह पंच, गुरजंट सिंह, अमृत, राजेन्द्र डल्ला, जगसीर सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने संघर्ष के आगे घुटने टेके : नवदीप संघा जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के समक्ष शनिवार को चौथे दिन भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह व कैबिनेट मंत्री धर्मसोत के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं की भूख हड़ताल जारी रही। पार्टी के हलका इंचार्ज नवदीप संघा ने कहा कि वजीफा घोटाले के खिलाफ चल रही भूख हड़ताल की आज जीत हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आप नेताओं के संघर्ष के आगे घुटने टेक दिए हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष एससी विग प्यारा सिंह, संजीव कोचर, मनप्रीत रिकू, सुखदीप धामी, नसीब बावा, अमन रखड़ा, तेजेन्द्र बराड़ कैशियर, सुखदर्शन ग्रेवाल, कंवलजीत कौर, रिपी ग्रेवाल, विजय तिवाड़ी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी