पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में तीन युवक घायल

। विश्वकर्मा नगर में बच्चों की ओर से पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में तीन युवक घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 10:29 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 10:29 PM (IST)
पटाखे चलाने को लेकर हुए 
विवाद में तीन युवक घायल
पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में तीन युवक घायल

संवाद सहयोगी,मोगा

विश्वकर्मा नगर में बच्चों की ओर से पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों ने एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया है।

सिविल अस्पताल में भर्ती हिमांशु व दानिश निवासी विश्वकर्मा नगर ने बताया कि उनके मोहल्ले में रविवार की रात किुछ बच्चे पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला एक व्यक्ति बच्चों से गाली-गलौच करने हुए उन्हें पटाखे चलाने से मना कर रहा था। उस व्यक्ति ने शराब पी रखी थी। जब उन्होंने उक्त व्यक्ति से बात की तो उसने उनकी चाची के साथ गाली-गलौच शुरू कर दिया और उन पर हमला कर दिया। हमले में वह, आशू व एक अन्य युवक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां से डाक्टरों ने आशू को फरीदकोट रेफर कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दे दी है। मानसिक परेशानी के चलते महिला ने निगला जहरीला पदार्थ जिले के एक गांव में रहने वाली विवाहित महिला ने मानसिक परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सिविल अस्पताल में भर्ती महिला के पति ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। गांव के एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी के फोटो से छेड़छाड़ कर उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी वजह से उसकी पत्नी कुछ महीनों से परेशान चल रही है। इसी मानसिक हालत में सोमवार की सुबह उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल के स्टाफ ने महिला का उपचार करने के बाद मामले की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी