बस और स्कार्पियो की टक्कर में तीन घायल

। शहर के फिरोजपुर रोड पर वीरवार की सुबह बस व स्कार्पियो की टक्कर में स्कार्पियो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:50 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:50 PM (IST)
बस और स्कार्पियो की टक्कर में तीन घायल
बस और स्कार्पियो की टक्कर में तीन घायल

संवाद सहयोगी,मोगा

शहर के फिरोजपुर रोड पर वीरवार की सुबह बस व स्कार्पियो की टक्कर में स्कार्पियो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भूपेन्द्र सिंह निवासी लुधियाना स्कार्पियो में फिरोजपुर जा रहा था कि गांव डगरू के पास गाड़ी की फिरोजपुर से मोगा आ रही पंजाब रोडवेज की बस के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में स्कार्पियो चालक सहित बस का ड्राइवर बूटा सिंह व कंडक्टर अमरजीत सिंह घायल हो गए। तीनों को सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया। भूपेन्द्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कार की टक्कर में स्कार्पियो सवार दंपती घायल कोटकपूरा बाईपास पर वीरवार की दोपहर स्कार्पियो और कार की हुई टक्कर में स्कार्पियो सवार दंपती घायल हो गया।

घायलों को समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। अमनदीप सिंह व सुरजीत कौर निवासी मुक्तसर स्कार्पियो में लुधियाना जा रहे थे। कोटकपूरा अंडरब्रिज पर उनकी गाड़ी की सामने से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई। सिविल अस्पताल प्रबंधन ने प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। ग्रामीण व खेत मजदूर यूनियन ने रोष रैली कर सौंपा मांगपत्र

दानामंडी में ग्रामीण एवं खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर रोष रैली की गई। इसके बाद यूनियन के सदस्यों रोष मार्च करते हुए हलका विधायक के दफ्तर की कूच किया और मांगपत्र देकर मजदूरों से किए वादे याद करवाए।

अपने संबोधन में क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत मक्खू, पंजाब खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष मेजर सिंह कालेके,ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष भरपूर सिंह रामा, मजदूर शक्ति मोर्चा पंजाब के जिलाध्यक्ष हरमनदीप सिंह हिम्मतपुरा, क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब के नेता गिदर सिंह रोडे आदि ने कहा कि कैप्टन सरकार ने मजदूरों से किए वादों में कोई भी पूरा नहीं किया। नेताओं ने कहा कि मजदूरों के सिर चढ़े सरकारी व माइक्रो फाइनांस कंपनियों के कर्जे माफ किए जाएं, जरूरतमंद परिवारों को रिहायशी प्लांट अलाट किए जाएं, बिजली बिलों की माफी व मजदूरों के काटे गए बिजली कनेक्शन दोबारा बहाल करवाए जाए औरलैंड सीलिग एक्ट सख्ती से लागू करके अतिरिक्त जमीन बेजमीन मजदूरों किसानों में बांटे जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक ये मांगें पूरी नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा। मजदूर नेताओं ने कहा कि नौ, 10 व 11 अगस्त को पटियाला मोर्चे में भारी संख्या में शामिल होने की घोषणा की। मंच का संचालन मंजीत सिंह बुघीपुरा ने किया। इस मौके पर सूबा सिंह नत्थूवाला गरबी, अंग्रेज सिंह मधोके, तेज सिंह नाहल खोटे आदि ने भी संबोधित किया। भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने रोष मार्च का समर्थन किया।

chat bot
आपका साथी