निर्धन निकेतन सत्संग मंडल का तीन दिवसीय ज्ञान भक्ति सम्मेलन आज से

। ऋषि राम कृष्ण महाराज हरिद्वार वालों के नेतृत्व में तीन दिवसीय ज्ञान भक्ति सम्मेलन का आयोजन 10 से 12 दिसंबर तक लाला लालचंद धर्मशाला में किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 04:12 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 04:12 PM (IST)
निर्धन निकेतन सत्संग मंडल का तीन दिवसीय 
ज्ञान भक्ति सम्मेलन आज से
निर्धन निकेतन सत्संग मंडल का तीन दिवसीय ज्ञान भक्ति सम्मेलन आज से

संवाद सहयोगी, मोगा

निर्धन निकेतन सत्संग मंडल की ओर से परम पूजनीय ऋषि केशवानंद महाराज के परम शिष्य ऋषि राम कृष्ण महाराज हरिद्वार वालों के नेतृत्व में तीन दिवसीय ज्ञान भक्ति सम्मेलन का आयोजन 10 से 12 दिसंबर तक लाला लालचंद धर्मशाला में किया जा रहा है। ऋषि राम कृष्ण महाराज का हरिद्वार से मोगा पहुंचने पर स्वागत किया गया।

10 दिसंबर को सुबह नौ बजे हवन-यज्ञ होगा। इसमें ज्योति प्रचंड कर ऋषि राम कृष्ण जी महाराज समागम की शुरुआत करेंगे। अकालसर रोड पर मंडल के सदस्य मणिदीप मदान के घर पहुंचे ऋषि राम कृष्ण महाराज ने बताया कि पश्चिमी सभ्यता के प्रचार से भारतीय संस्कृति लुप्त होती जा रही है। लुप्त होती जा रही संस्कृति को बचाना हम सबका प्रथम कर्तव्य है। मंडल के सेवादार रजनीश राजा ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस संत समागम में 10 दिसंबर को सुबह आठ बजे हवन-यज्ञ होगा। रोजाना सायं चार से रात नौ बजे तक भारत के प्रसिद्ध संत महापुरुष श्रद्धालुओं को भगवान की लीलाओं का रसपान करवाएंगे। 12 दिसंबर को दोपहर एक से शाम छह बजे तक संकीर्तन व प्रवचन होंगे। संत सम्मेलन में महामंडलेश्वर स्वामी कमल पुरी हरिद्वार वाले, महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती परमाध्यक्ष वेद निकेतन धाम लुधियाना,संत बाबा मोहन सिंह, संत तीर्थ सिंह हरिद्वार, स्वामी विवेक देव स्वामी निष्काम देव लुधियाना, स्वामी राम तीर्थ जलाल वाले, महंत स्वरूप बिहारी शरण हरिद्वार वाले समागम स्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद देंगे। इस अवसर पर समाज सेवी देवप्रिय त्यागी, नवदीप गुप्ता,मंजू अरोड़ा, मधु सचदेवा, उषा अरोड़ा, मीनाक्षी, मधु ढींगरा, भावना मदान, मदन लाल अरोड़ा, सुशील ढींगरा, राजेश शर्मा, सुरिदर राजपूत, रमेश अरोड़ा, विवेक मजीठिया, कुलदीप कुमार, सौरभ ढींगरा, रजनीश कुमार राजा हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी