सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने तीन चोर पकड़े, पुलिस ने एफआइआर में नहीं दिखाई गिरफ्तारी

थाना धर्मकोट पुलिस ने गांव फतेहगढ़ कोरोटाना बस अड्डे के पास स्थित एकनिजी कंपनी के मोबाइल टावर से छह बैटरियां चुराने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:20 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:20 PM (IST)
सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने तीन चोर पकड़े, पुलिस  ने एफआइआर में नहीं दिखाई गिरफ्तारी
सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने तीन चोर पकड़े, पुलिस ने एफआइआर में नहीं दिखाई गिरफ्तारी

संवाद सहयोगी,मोगा

थाना धर्मकोट पुलिस ने गांव फतेहगढ़ कोरोटाना बस अड्डे के पास स्थित एकनिजी कंपनी के मोबाइल टावर से छह बैटरियां चुराने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने मौके पर तीन आरोपितों को रंगेहाथ काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि पुलिस ने एफआइआर में कोई गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।

थाना धर्मकोट में तैनात सहायक थानेदार जसवीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता बूटा सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी तखानवध ने बताया कि वह सिक्योरिटी सुपरवाइजर है। गांव फतेहगढ़ कोरोटाना के बस अड्डे के पास एक निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है। आरोपित इस टावर से 28 फरवरी को बैटरियां चुरा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता के बयान पर सुरजीत सिंह, अमरदीप सिंह, जसप्रीत सिंह व गगन निवासी लंडेके के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चोरी हुई बैटरियों की कीमत 12 हजार रुपये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऐसे चला पता

सिक्योरिटी सुपरवाइजर बूटा सिंह ने बताया कि टावर पर बने रूम के दरवाजे पर अलार्म सिस्टम लगा होता है। जब कोई दरवाजा खोलता है तो चंडीगढ़ स्थित कंट्रोल रूम में अलार्म बज जाता है। 28 फरवरी को रात उन्हें 12.22 पर फोन से सूचना मिली। सर्च करने के बाद वह रात 12.45 पर मौके पर पहुंचे तो चार लोग बैटरियां खोल रहे थे। उन्होंने तीन लोगों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। रंजिशन दो भाइयों पर हमला कर किया घायल गांव रोडे में सोमवार को सायं रंजिश को लेकर हुए झगड़े में दो भाई घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल में भर्ती गांव रोडे निवासी गगनदीप सिंह पुत्र प्रसन्न सिंह ने कहा कि वह अपने भाई के साथ सोमवार की शाम घर की तरफ आ रहा था कि रास्ते में खड़े कुछ लोगों ने रंजिशन उन पर हमला कर घायल कर दिया। स्वजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दे दी है।

chat bot
आपका साथी