दि रिटायर्ड रेवेन्यू कानूनगो पटवारी एसोसिएशन ने मांगों पर किया विचार

दि रिटायर्ड रेवेन्यू कानूनगो पटवारी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक दर्शन सिंह गिल जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 04:56 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:05 PM (IST)
दि रिटायर्ड रेवेन्यू कानूनगो पटवारी एसोसिएशन ने मांगों पर किया विचार
दि रिटायर्ड रेवेन्यू कानूनगो पटवारी एसोसिएशन ने मांगों पर किया विचार

संवाद सहयोगी, मोगा : दि रिटायर्ड रेवेन्यू कानूनगो पटवारी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक दर्शन सिंह गिल जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में हुई। इसमें सुखविदर सिंह गिल डाला के देहांत पर दुख प्रकट किया गया। बैठक में रिटायर्ड पटवारियों, कानूनगो के मसलों पर विचार विमर्श किया गया। छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट संबंधी आप्शन देने तथा पेंशन केसों में संशोधन करवाने पर विचार चर्चा की गई। अध्यक्ष दर्शन सिंह गिल ने कहा कि क्लेरिकल स्टाफ की हड़ताल के कारण इसमें देरी हो रही है। एसोसिएशन का संबंधित बिल क्लर्कों से बाकायदा संपर्क रखा हुआ है तथा आप्शन देने की सीमा भी 31 दिसंबर हो गई है। पेंशन संबंधी केस दिसंबर में ही तैयार हो जाएंगे। शीतल कुमार एसोसिएशन की मेंबरशिप लेकर एसोसिएशन में शामिल हुए, जिनका समूह पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बैठक में गुरमेल सिंह गोंदारा महासचिव, केवल सिंह कैशियर, कुलवंत सिंह, मोहन सिंह, दर्शन सिंह बराड़, बलविदर सिंह पुरबा, नायब सिंह मल्ली, संतोख सिंह, हरचरणपाल सिंह, गुरमेल सिंह, बलदेव सिंह संधू, गुरमेल सिंह, निर्मल दास, मक्खन सिंह, हरिदरपाल सिंह, मग्घर सिंह चाहल, गुरचरण सिंह, गुरदेव सिंह, बलदेव सिंह, सुखमंद्र सिंह, मक्खनजीत, गुरमीत सिंह, शीतल कुमार, प्रीतम सिंह, बलदेव कुमार, ठाना सिंह, हरी सिंह, गुरचरण सिंह छाबड़ा, सुखदेव सिंह खोसा, कमलेश कुमार, लखविदर सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी