नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन ने एनजीओ से की बैठक,विकास को लेकर की चर्चा

शहर की एनजीओ संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा शहर के विकास को लेककर बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 03:20 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 09:52 PM (IST)
नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन ने एनजीओ से की बैठक,विकास को लेकर की चर्चा
नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन ने एनजीओ से की बैठक,विकास को लेकर की चर्चा

संवाद सहयोगी, मोगा : शहर की एनजीओ संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा शहर के विकास को लेकर नगर सुधार ट्रस्ट मोगा के चेयरमैन विनोद बांसल से बैठक की। इस दौरान जहां शहर के अधूरे पड़े विकास कार्यों पर विचार विमर्श किया गया, वहीं चेयरमैन विनोद बांसल द्वारा शहर के सुंदरीकरण के लिए उठाए गए कदमों की भी सारी संस्थाओं ने सराहना की। नगर निगम द्वारा नगर सुधार ट्रस्ट के रोके जा रहे कार्यों को लेकर समूह संस्थाओं के सदस्यों ने जहां इसकी सख्त शब्दों में निदा की। वहीं उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही निकाय विभाग के मंत्री को मिलेंगे। क्योंकि अगर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बांसल शहर के विकास के लिए आगे आ रहे हैं उनकी सराहना करने की बजाए निगम के कुछ अधिकारी उनके काम में अड़चन डाल रहे है।

इस मौके पर विनोद बांसल ने सारी संस्थाओं को भरोसा दिलाया कि शहर का विकास व शहर की बेहतरी ही उनका मुख्य कार्य है तथा वह शहर की भलाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे, चाहे कोई भी उनके काम में अड़चन डालने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर दविदरपाल सिंह रिपी, रविदर गोयल सीए, देवप्रिय त्यागी, पंकज सूद, महेंद्रपाल लूंबा, दविदरजीत सिंह गिल, सुखविदर सिंह बराड़, अनमोल शर्मा, डा. वरिदर कौर, राकेश सितारा, एसकेबांसल, वीपी सेठी, गगन नौहरिया, प्रो. राणा सूद, रमन मक्कड़, राजेश अरोड़ा, अश्विनी मट्टू पूर्व पार्षद, संजीव शर्मा, धीरज शर्मा के अलावा भारी संख्या में संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी