द कानूनगो एसोसिएशन ने राकेश कुमार को किया सम्मानित
। द कानूनगो एसोसिएशन जिला मोगा की ओर से राकेश कुमार शर्मा को उनकी बढि़या सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा
द कानूनगो एसोसिएशन जिला मोगा की ओर से राकेश कुमार शर्मा को उनकी बढि़या सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन की ओर से विशेष तौर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कानूनगो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखबीर सिंह, महासचिव चमकौर सिंह डाला,कैशियर सतनाम सिंह ,उपाध्यक्ष पंजाब जसपाल सिंह सिद्धू , हरी कृष्ण नायब ,तहसीलदार कानूनगो सतविदर कौर नायब , एसडीएम मोगा सतवंत सिंह, जिला माल अफसर गुरदेव सिंह, करण गुप्ता, तहसीलदार फिरोजपुर लखविदर सिंह गिल विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
इस मौके पर सभी अधिकारियों ने राकेश कुमार शर्मा के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर द कानूनगो एसोसिएशन की ओर से राजकुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दि रिटायर्ड रेवेन्यू इंप्लाइज एसोसिएशन जिला मोगा के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, पूर्व दि कानूनगो शीतल कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, शीतल कुमार शर्मा, दिलबाग सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, सीनियर नेता रूप सिंह चड़िक, सरपरस्त पाल सिंह, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह सिद्धू, भूषण कुमार गोयल, रंजीत सिंह, मलकीत सिंह, हरिदरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।