नौजवान की हत्या की आंशका,तहत एक नामजद

संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा के कस्बा कोटइसेखां के गांव फतेहगढ़ पंजतूर के खेतों में गत दिनों 22 वर्षीय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 11:36 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 11:36 PM (IST)
नौजवान की हत्या की आंशका,तहत एक नामजद
नौजवान की हत्या की आंशका,तहत एक नामजद

संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा के कस्बा कोटइसेखां के गांव फतेहगढ़ पंजतूर के खेतों में गत दिनों 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा पाया था। उसे पुलिस ने शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में बने शव गृह में रखवा मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त नौजवान की गांव संगडा का रहने वाला है वह पिछले 10 दिनों से गायब था। उसकी हत्या होने की आंशका तहत थाना फतेहगढ पंजतूर में तैनात एसआई सुखजिदर सिंह ने मृतक के पिता बलवीर सिंह के बयान पर एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

22 वर्षीय वरिदर सिंह निवासी संगला एक कॉलेज का छात्र होने समेत डिप्लोमा करता था। वह पिछले दस दिन पहले घर से गायब हो गया था। परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढने का प्रयास करके मामले की सूचना पुलिस को दी दी थी। लेकिन उक्त का पता नही चल पाया था। जिसका शव शनिवार को गांव संगेडा के खेतों में पाया गया था। पुलिस ने वरिदर सिंह को ाधमकी देने वाले कमलप्रीत सिंह निवासी अकालिया वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है । बता दे कि मृतक के पिता बलवीरसिंह को गांव संगेडा निवासी लवप्रीत सिंह ने बताया था मृतक के किसी लड़की से प्रेम संबंध है । ऐसे में उक्त लड़की का भाई उसे मारने की धमकी देता है। पुलिस ने मृतक के पिता के ब्यानों पर मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी