स्वर्णकार संघ ने ट्रैफिक इंचार्ज को किया सम्मानित

स्वर्णकार संघ ने ट्रैफिक इंचार्ज हरजीत सिंह को बेहतर सेवाओं के लिए नवाजा गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 03:45 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 03:45 PM (IST)
स्वर्णकार संघ ने ट्रैफिक इंचार्ज को किया सम्मानित
स्वर्णकार संघ ने ट्रैफिक इंचार्ज को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, मोगा : स्वर्णकार संघ ने ट्रैफिक इंचार्ज हरजीत सिंह को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कोविड-19 की हिदायतों का पालन करते हुए मास्क लगाने, हाथों को सैनीटाइज करने की अपील की। इस मौके पर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष बलवीर सिंह रामूवालिया, यशपाल पाली, संजीव कुमार, सचिव सुखचैन सिंह ने कहा कि दूसरा दौर खतरनाक महसूस हो रहा है। इसलिए हर व्यक्ति को वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि इस महामारी से बचा जा सके। इस मौके पर थानेदार सुखमन्द्र सिंह, अध्यक्ष बलवीर सिंह, सचिव यशपाल पाली, सचिव पंजाब सुखचैन सिंह रामूवालिया, संजीव कुमार, विजय कंडा, सोनू कड़वल, हनी मंगा, अमरजीत सिंह, व्यापार मंडल के सचिव संजीव नरूला, कुलदीप सिंह, शमशेर सिंह धुन्ना, स्वर्ण सिंह, राकेश भल्ला, रंजीत सिंह, सुरेश भल्ला, प्रेम सिंह, बब्बू, प्रदीप सिंह, ओपी कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी