हनी जौड़ा को स्वर्णकार संघ ने किया सम्मानित

। राष्ट्रीय स्तरीय स्किल प्रतियोगिता में ज्वेलरी मुकाबले में द्वितीय स्थान हासिल कर मोगा लौटे हनी जौड़ा को स्वर्णकार संघ के सदस्यों की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 04:33 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 04:33 PM (IST)
हनी जौड़ा को स्वर्णकार संघ ने किया सम्मानित
हनी जौड़ा को स्वर्णकार संघ ने किया सम्मानित

संवाद सहयोगी,मोगा

राष्ट्रीय स्तरीय स्किल प्रतियोगिता में ज्वेलरी मुकाबले में द्वितीय स्थान हासिल कर मोगा लौटे हनी जौड़ा को स्वर्णकार संघ के सदस्यों की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष बलवीर सिंह रामूवालिया, सचिव सुखचैन सिंह रामूवालिया व कैशियर संजीव कुमार ने कहा कि स्वर्णकार बिरादरी के लिए बहुत ही गर्व वाली बात है कि सर्राफा बाजार के दो बच्चे इस प्रतियोगिता के लिए पंजाब सरकार की ओर से चुने गए तथा इन्होंने राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में परचम लहराते 11 हजार की नकदी व सिल्वर मेडल जीकर शहर का नाम रोशन किया है। इस मौके पर सचिव यशपाल पाली, कैशियर संजीव कुमार, स्वर्णकार संघ की ओर से हनी जौड़ा को सम्मान चिन्ह देकर उनकी हौंसला अफजाई की गई। इस मौके पर बाबा कुलदीप सिंह सेखा, शमशेर सिंह धुन्ना, मोहन सिंह, राकेश भल्ला, सुरेश भल्ला, हनी मंगा, बब्बू जौड़ा, गौरव बजाज, रंजीत सिंह डाला वाले, बिट्टू भम, लखविंदर मट्टू, हरविदर सिंह जजी, राजू सिदियोड़ा, स्वर्ण सिंह धुन्ना, लखवीर सिंह धुन्ना, परमिदर, विक्की, दीपू, विक्की, रोहित सिगला, हुकम चंद, सोनू कड़वल, रिकू जौड़ा, राजू जौड़ा, सन्नी अरोड़ा, प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी