कांग्रेस छोड़ शिअद में शामिल हुए सुरेंद्र बिट्टू

वार्ड नंबर 46 में अच्छा जनाधार रखने वाले कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह बिट्टू अपने साथियों के साथ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 02:38 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 02:38 PM (IST)
कांग्रेस छोड़ शिअद में शामिल हुए सुरेंद्र बिट्टू
कांग्रेस छोड़ शिअद में शामिल हुए सुरेंद्र बिट्टू

संवाद सहयोगी,मोगा

वार्ड नंबर 46 में अच्छा जनाधार रखने वाले कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह बिट्टू अपने साथियों के साथ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए। शिअद के हलका इंचार्ज बरजिदर सिंह बराड़ ने उन्हें मोगा शहरी इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

बिट्टू ने निगम चुनाव में टिकट न मिलने के कारण कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर आजाद चुनाव लड़कर प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी थी। इस दौरान बराड़ ने कहा कि कांग्रेस के साढ़े चार साल के शासन में विकास कार्यो के सही अर्थ में एक ईट भी नहीं लगी तथा न ही पार्टी अपने मेहनती वर्करों की कदर कर सकी। वादों से भगोड़ी कांग्रेस सरकार की डूबती नैय्या को कोई सहारा देने के लिए तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में लालच वश बाहरी नेताओं की बड़े स्तर पर शमूलियत से इनके अपने वर्कर ही पहले ही नाराज है। उन्होंने वार्ड वासियों की सहमति से अकाली दल की ओर से सुरेंद्र सिंह बिट्टू को वार्ड 46 का इंचार्ज नियुक्त किया।

बराड़ ने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार से हर वर्ग दुखी है। नौकरी की मांग करने वाले बेरोजगार अध्यापकों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।

इस मौके पर प्रो. अमरजीत शर्मा, तरसेम सिंह दारापुरिया, नरेन्द्र सिंह मिन्ना, कुलविदर सिंह नेस्ले, दिलीप भंडारी, प्रितपाल सिंह विक्की, दिलीप सिंह, सुनील जैसवाल, अरोड़ा बुक डिपो वाले, अशोक कुमार, अजय शर्मा, अशोक कुमार, तरणजोत सिंह, तनवीर सिंह, अर्श अरोड़ा, स्वीट बजाज, ओम प्रकाश नैस्ले, प्रिस पीटर, चमकौर सिंह सद्दा सिंह वाला, आरके सब्जी वाले, बलविदर सिंह डेयरी वाले, सहजपल्रीत सिंह, चेतनप्रीत सिंह, गोरा कोछड़, राहुल कुमार, दविदर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी