65 वोट से चुनाव जीत कर सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष बने सुखपाल सिंह

। नगर निगम सफाई सेवक यूनियन के चुनाव में सुखपाल सिंह राजू सौदा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जगसीर सिंह सीरी को 65 मतों से पराजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:20 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:20 PM (IST)
65 वोट से चुनाव जीत कर सफाई सेवक 
यूनियन के अध्यक्ष बने सुखपाल सिंह
65 वोट से चुनाव जीत कर सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष बने सुखपाल सिंह

-समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया, कंधों पर बैठाकर ले गए मुलाजिम

-कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव अधिकारी नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुए चुनाव

संवाद सहयोगी, मोगा

नगर निगम सफाई सेवक यूनियन के चुनाव में सुखपाल सिंह राजू सौदा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जगसीर सिंह सीरी को 65 मतों से पराजित किया। सौदा यूनियन के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। उनके निर्वाचन की घोषणा होते हुए समर्थकों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाई और उन्हें कंधे पर बैठाकर जश्न मनाया।

यूनियन का चुनाव कोरोना महामारी के कारण दो साल से लंबित चल रहा था। डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने कोरोना काल में चुनाव की अनुमति नहीं दी थी, अब अनुमति मिलने के बाद चुनाव कराए गए। यूनियन के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों में दो गुटों में घमासान चल रहा था। दोनों ही गुट अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे।

चुनाव अधिकारी नायब तहसीलदार मनिदर सिंह की देखरेख में हुआ। डीएमसी सिटी जशनदीप सिंह गिल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव में दो प्रत्याशियों सुखपाल सिंह राजू सौदा व जगसीर सिंह सीरी के बीच सीधा मुकाबला था। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। कुल 354 मतदाताओं में से 352 में मतदान में हिस्सा लिया। 15 वोट रद हो गए। मतदान शाम को चार बजे तक चला। मतदान के तत्काल बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। शाम को पांच बजे परिणाम घोषित कर दिया गया।

निर्वाचित सुखपाल सिंह राजू सौदा ने 201 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जगसीर सिंह सीरी को (136 मत) को 65 मतों के अंतर से पराजित किया। यूनियन के चुनावों को लेकर भले ही राजनीतिक सीधे रूप में सामने न आते हैं, लेकिन सभी राजनीतिक दल पर्दे के पीछे यूनियन के चुनावों में काम करते हैं। इससे पहले यूनियन के अध्यक्ष पद पर सतपाल चांवरिया कार्यरत थे। कोरोना काल में चुनाव की अनुमति न मिलने के चलते उन्हें छह महीने के लिए यूनियन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, ताकि यूनियन की गतिविधियां निरतंर जारी रह सकें। विपरीत परिस्थितियों में जीता चुनाव

यूनियन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित राजू सौदा के ससुर का निधन 25 जुलाई को हो गया था, जबकि मतदान से दो दिन पहले राजू के भाई गुरपाल सिंह की पत्नी का निधन हो गया था, परिवार में शोक का माहौल होने के कारण वे चुनाव प्रचार तक ठीक से नहीं कर सके थे, लेकिन राजू की छवि नगर निगम में मेहनती मुलाजिम के साथ ही वे किसी के भी दबाव में नहीं आते हैं, यही वजह थी कि विपरीत परिस्थितियों में भी राजू ने यूनियन का चुनाव जीत लिया। ठेका मुलाजिमों को रेगुलर करवाना प्राथमिकता

निर्वाचित राजू ने निर्वाचन के बाद कहा कि वे अध्यक्ष के रूप में सफाई मुलाजिमों के अधिकारियों दिलाने का काम करेंगे। जो सफाई मुलाजिम लंबे समय से ठेके पर मामूली वेतन पर काम कर रहे हैं, उन्हें रेगुलर कराएंगे, रेहड़ियां व सफाई उपकरणों को मिलने, सफाई कार्य में सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए बिना किसी दबाव व लालच के मुलाजिमों के हित में काम करेंगे। इस मौके पर सेवक राम फौजी,सतपाल अंजान,अशोक सफरी,आशा ,विक्की बोहत समेत अन्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी