सुखदीप सिंह बने मनरेगा मजदूर भलाई मोर्चा इंटक मंगेवाला के अध्यक्ष

। गांव मंगेवाला में मनरेगा वर्करों की बैठक बेअंत सिंह पंचायत सदस्य की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 03:35 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 03:35 PM (IST)
सुखदीप सिंह बने मनरेगा मजदूर 
भलाई मोर्चा इंटक मंगेवाला के अध्यक्ष
सुखदीप सिंह बने मनरेगा मजदूर भलाई मोर्चा इंटक मंगेवाला के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी,मोगा

गांव मंगेवाला में मनरेगा वर्करों की बैठक बेअंत सिंह पंचायत सदस्य की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में जिला इंटक अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर, प्रदेश इंटक महासचिव दविदर सिंह जौड़ा, मजदूर भलाई मोर्चा इंटक डगरू के अध्यक्ष बलविदर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

इस दौरान एडवोकेट धीर ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को गारंटी अनुसार एक वर्ष में सौ दिन का काम नहीं दिया जा रहा है तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों की दिहाड़ी की हाजिरी उनके जाब कार्डों में दर्ज नहीं की जाती है, न ही उन्हें बनती पूरी मजदूरी नहीं मिलती है। इस मौके पर सर्वसम्मति से मनरेगा मजदूर भलाई मोर्चा गांव मंगेवाला का अध्यक्ष सुखदीप सिंह दीपा को नियुक्त किया गया। इंटक नेताओं व मनरेगा मजदूरों ने सुखदीप सिंह दीपा को सम्मानित किया। धीर ने कहा कि बेरोजगारी कम करने के लिए देश भर के ग्रामीण बेरोजगारों को डा. मनमोहन सिंह की पूर्व कांग्रेस सरकार ने मनरेगा का एक तोहफा दिया था। लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार मनरेगा के काम में पारदर्शिता लाने व योजना को संभालने में असफल रही है। उन्होंने सरकार से मनरेगा मजदूरों की मांगों की ओर ध्यान देने की मांग की। इस मौके पर जागीर सिंह, छिदर सिंह, राम सिंह, लब्बी सिंह, जरनैल सिंह, परमजीत कौर, मलकीत कौर, छिदर कौर, कुलविदर कौर, राजविदर कौर, अंग्रेज कौर, जसवीर कौर, कृपाल कौर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी