सुखबीर बादल कल मोगा में वर्करों का बढ़ाएंगे हौंसला

शिअद के पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल 29 सितंबर को सुबह 11 बजे गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में कृषि विधेयक विरोध में पार्टी के चल रहे संघर्ष के संबंध में मोगा पहुंच रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:29 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:12 AM (IST)
सुखबीर बादल कल मोगा में वर्करों का बढ़ाएंगे हौंसला
सुखबीर बादल कल मोगा में वर्करों का बढ़ाएंगे हौंसला

संवाद सहयोग, मोगा : शिअद के पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल 29 सितंबर को सुबह 11 बजे गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में कृषि विधेयक विरोध में पार्टी के चल रहे संघर्ष के संबंध में मोगा पहुंच रहे हैं।

मोगा हलका के इंचार्ज बरजिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि शिअद किसान व मजदूर हितेषी पार्टी है, जिसने एनडीए के साथ अपना लंबे अरसे का पुराना रिश्ता तोड़ कर पंजाब की किसानों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने का बिगुल बजा दिया है, जिसको लेकर पार्टी की ओर से आने वाले समय में बनाए गए संघर्ष की रूपरेखा के बारे में जानकारी पूरे मोगा निवासी पार्टी वर्करों को देने के लिए पार्टी प्रधान सुखबीर सिंहं बादल द्वारा मोगा में प्रोग्राम रखा है। उन्होंने कहा कि इस समागम दौरान सुखबीर सिंह बादल वर्करों संबोधित करेगें। बरजिदर सिंह ने कहा कि इस मौके पार्टी के सीनियर उप प्रधान जत्थेदार तोता सिंह की भी संबोधित करेंगे उन्होंने पूरे जिले के अकाली वर्करों को अपील करते हुए कहा कि 29 सितंबर को सुबह 11 बजे गुरुद्वारा बीबी काहनकौर में पहुंचकर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के विचार सुने।

chat bot
आपका साथी