शुगर जांच कैंप में नौ मरीजों के लिए ब्लड सैंपल

। गीता भवन चौक में शुगर चेतना सोसायटी द्वारा तीन महीने का एचबीए 1 सी ब्लड शुगर टेस्ट चेकअप कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:49 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:49 PM (IST)
शुगर जांच कैंप में नौ मरीजों के लिए ब्लड सैंपल
शुगर जांच कैंप में नौ मरीजों के लिए ब्लड सैंपल

संवाद सहयोगी,मोगा

गीता भवन चौक में शुगर चेतना सोसायटी द्वारा तीन महीने का एचबीए 1 सी ब्लड शुगर टेस्ट चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में लाल पैथ लैब के नितीश धमीजा द्वारा नौ लोगो के ब्लड सैंपल लिए गए।

प्रोजेक्ट चेयरमैन बाल कृष्ण, गौरव जैन और जनक राज ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के कार्य के तहत जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। जिस तहत समय समय पर समाज सेवी कार्य किए जाते हैं। उसी कड़ी तहत शुगर जांच कैंप का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा की बाजार में यह टेस्ट लैब में लगभग 500 रुपये की लागत में होता है। जो सोसायटी द्वारा जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए निश्शुल्क किया गया है। गौरव जैन प्रदीप मंगला ने शुगर के मरीजों को कहा कि वह इस बीमारी के समाधान के लिए इलाज के साथ साथ सैर का नियम जरूर बना। जिस भी व्यक्ति ने यह टेस्ट करवाना है वह संस्था के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकता है। चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने से दलितों का सम्मान बढ़ा : रिपी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा सांसद राहुल गांधी ने पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में दलितों का सम्मान बढ़ाया है।

ये शब्द कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन तथा देशभगत कालेज के डायरेक्टर दविदरपाल सिंह रिपी ने कहे। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी ने तकनीकी शिक्षा के मंत्री होते हुए जो कार्य किए हैं उनको भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से पंजाब और तरक्की करेगा तथा पंजाब में अमन शांति का माहौल कायम होगा। उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत का चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी