चेतना सोसायटी ने लगाया फ्री शुगर चेकअप कैंप

। गीता भवन चौक स्थित शुगर चेतना सोसायटी की ओर से रविवार को फ्री शुगर चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में 17 लोगों का चेकअप किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:11 PM (IST)
चेतना सोसायटी ने लगाया फ्री शुगर चेकअप कैंप
चेतना सोसायटी ने लगाया फ्री शुगर चेकअप कैंप

संवाद सहयोगी, मोगा

गीता भवन चौक स्थित शुगर चेतना सोसायटी की ओर से रविवार को फ्री शुगर चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में 17 लोगों का चेकअप किया गया।

इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप मंगला ने लोगों को शुगर से बचाव के लिए रोजाना सुबह व सायं को सैर करने की सलाह दी। मंगला ने कहा कि यह कैंप हर रविवार को गीता भवन चौक में लगाया जाता है। संस्था की ओर से आज लगाया गया यह चौथा कैंप है। इस मौके पर अध्यक्ष प्रदीप मंगला, सचिव प्रवीण गर्ग, कैशियर गौरव जैन, धीरज जैन, राम शरण, संस्थापक राजेंद्र छाबड़ा उपस्थित थे।

लड़की की शादी के लिए क्लब ने दी मदद रोटरी क्लब मोगा रायल की ओर से रविवार को लड़की की शादी का जरूरी सामान परिवार वालों को भेंट किया गया।

क्लब के प्रधान अशीष अग्रवाल ने बताया कि एक परिवार ने बेटी की शादी के लिए मदद मांगी थी। इसे पूरा करते हुए क्लब ने परिवार को लड़की की शादी के लिए पेटी, पंखा, कपड़े व अन्य सामान भेंट किया है। उन्होंने बताया कि क्लब अगले महीने लड़कियों का सामूहिक कन्यादान समागम करवाने जा रही है। जो भी जरूरतमंद परिवार अपनी लड़की की शादी करवाना चाहता है, वह क्लब के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकता है। शादी में लड़की को हर जरूरत का सामान क्लब द्वारा दिया जाएगा। इस मौके क्लब प्रधान अशीष अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन पुरषोतम शर्मा, सचिव कपिल देव, कैशियर सुभाष बांसल, रवि बांसल, अनीश बांसल, अश्वनी बांसल, सिद्धार्थ महाजन, अमन सिगला, विभोर सूद, गगन दीप गर्ग आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी