होशियारपुर पुलिस के खिलाफ प्रदेश भर में होगा प्रदर्शन : साहिल गुप्ता

संवाद सहयोगी, मोगा स्थानीय पुरानी दाना मंडी स्थित बाला जी मंदिर बजरंग दल ¨हदुस्तान द्वारा पंजाब पु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 07:42 PM (IST)
होशियारपुर पुलिस के खिलाफ प्रदेश भर में होगा प्रदर्शन : साहिल गुप्ता
होशियारपुर पुलिस के खिलाफ प्रदेश भर में होगा प्रदर्शन : साहिल गुप्ता

संवाद सहयोगी, मोगा

स्थानीय पुरानी दाना मंडी स्थित बाला जी मंदिर बजरंग दल ¨हदुस्तान द्वारा पंजाब पुलिस की धक्केशाही के विरुद्ध जारी भूख हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। आंदोलन का नेतृत्व बुधवार को अमित कुमार ने किया। बजरंग दल ¨हदुस्तान के पंजाब प्रधान साहिल गुप्ता विषय तौर पर हाजिर हुए। गुप्ता ने कहा के हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनकी पत्नी नीलम कुमारी पर होशियारपुर पुलिस द्वारा झूठा पर्चा दर्ज किया गया था। डीएसपी चबब्बेवाल की जांच में दर्ज किया गया पर्चा बेबुनियाद पाया गया है फिर भी अभी तक पर्चा रद्द नही किया गया। आरोप लगाते हुए कहा के होशियारपुर पुलिस किसी के दबाव में पर्चा रद्द नहीं कर रही। रोष स्वरूप प्रदेश भर में होशियारपुर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अमित कुमार, साहिल गुप्ता, दर्शन ¨सह, जंगवीर ¨सह, विनय कुमार, गुरजंट ¨सह, मंटा ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी