सोनी मंगला ने पं.दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित किया मासिक भंडारा

। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राहगीरों के लिए भाजपा लोकल बाडी सेल के जिला कन्वीनर राकेश मंगला सोनी ने भंडारा लगाकर अपने हाथों से लोगों को भोजन कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:53 PM (IST)
सोनी मंगला ने पं.दीनदयाल उपाध्याय  को समर्पित किया मासिक भंडारा
सोनी मंगला ने पं.दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित किया मासिक भंडारा

जागरण संवाददाता.मोगा

भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राहगीरों के लिए भाजपा लोकल बाडी सेल के जिला कन्वीनर राकेश मंगला सोनी ने भंडारा लगाकर अपने हाथों से लोगों को भोजन कराया।

हालांकि सोनी मंगला पिछले कई सालों से हर महीने के अंतिम शनिवार को लंगर लगाते हैं, इस बार संयोग से ये शनिवार जन संघ के संस्थापक पं.दीनदयाल उपाध्यक्ष के जन्मदिन के दिन होने के कारण आज का भंडारा उन्होंने पं.दीनदयाल की सेवा को समर्पित किया। पुरानी दाना मंडी स्थित काली माता मंदिर के बाहर लगे भंडारे में भाजपा जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, श्याम सेवा संघ के चेयरमैन दिनेश गुप्ता, भाजपा व्यापार मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य देवप्रिय त्यागी, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री शिल्पा बांसल, गीता आर्य, उपाध्यक्ष रविता गुप्ता, सुमन शर्मा, किसान मोर्चा के जिला प्रधान कुलदीप सिंह जैलदार, एस सी मोर्चा शहरी प्रधान अजय हंस, बी सी मोर्चा जिलां प्रधान धर्मवीर भारती, शहरी प्रधान गगनदीप सिंह, व्यापार मोर्चा भाजपा जिला प्रधान संजीव अग्रवाल, भूपिदर हैप्पी, दविदर बराड़, लव मंगला, रोहित गोयल , विनोद जिदल गोलू, मोंटी, दिनेश मंगला आदि ने राहगीरों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया।

भंडारे में राजमा एवं चावल का प्रसाद वितरित किया। भाजपा लोकल बाडी सेल के जिला कन्वीनर सोनी मंगला ने कहा कि भंडारे के साथ अब उन्होंने कुछ और प्रकल्प भी शुरू किए हैं। इसके तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करने के साथ ही वार्ड-38 के अधीन बेरियां वाला मोहल्ला में बने डेरे में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए वहां पौधे लगाकर ट्री गार्ड भी लगवाए जा रहे हैं। भारत माता मंदिर का कायाकल्प करने के बाहरी दीवारों पर रंग रोगन कराया गया है।

मानवता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं

जिला अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। उदास व चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले का जीवन हमेशा उत्सव से भरा रहता है। सोनी मंगला राजनीति में सक्रियता के साथ उन्होंने जिस प्रकार से अपने सेवा के दायरे को बढ़ाया है वह अच्छा संकेत है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय भी राजनीति को सेवा का बड़ा माध्यम मानते थे। राकेश मंगला का प्रयास पंडित जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

chat bot
आपका साथी