जमीन के लिए बेटे ने हमला कर पिता को किया घायल

। गांव ढुडीके में रहने वाले एक दंपती ने जमीन के विवाद को लेकर अपने बेटे ही पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:21 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:21 PM (IST)
जमीन के लिए बेटे ने हमला 
कर पिता को किया घायल
जमीन के लिए बेटे ने हमला कर पिता को किया घायल

संवाद सहयोगी,मोगा

गांव ढुडीके में रहने वाले एक दंपती ने जमीन के विवाद को लेकर अपने बेटे ही पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

सिविल अस्पताल में भर्ती गुरदेव सिंह ने बताया कि उसका इकलौता बेटा डेढ़ एकड़ जमीन को लेकर अकसर उनसे मारपीट करता है। मंगलवार को भी बेटे ने हमला करके घायल कर दिया। जब उनकी पत्नी रजिदर कौर ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो बेटे ने अपनी मां के साथ भी मारपीट। दोनों घायल दंपती को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल प्रशासन ने घायलों का उपचार करने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पति पर लगाया मारपीट करने का आरोप

कस्बा कोटईसे खां के गांव मंदर कलां की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

सिविल अस्पताल में भर्ती छिदों पत्नी भोला सिंह निवासी गांव मंदर कलां ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। मंगलवार को पति ने शराब के नशे में उस पर तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। परिवार के सदस्यों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना फतेहगढ़ पंजतूर के एएसआइ गुररपाल सिंह ने घायल के बयान दर्ज करने के उपरांत मामले की जांच शुरू कर दी है। आक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों ने मनाया विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस आक्सफोर्ड स्कूल के विद्यार्थी हमेशा अपने विलक्षण कार्यो को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और कुदरती स्त्रोतों और वनस्पति को संभालने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। हर साल स्कूल में 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस विद्यार्थियों को जागरूक करने और सकारात्मक कदम उठाने के लिए मनाया जाता है।

ये विचार चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने बच्चों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि तबदीली की कोई भी बड़ी लहर छोटे व्यक्तिगत योगदान से शुरू होती है। इस बीच, प्रिसिपल ने बच्चों को पौधे लगाने को प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपने घरों में और आसपास छोटे-बड़े रंग बिरंगे फूल पौधे लगाए और वातावरण को महकाया। उन्होने धरती को सजाते हुए यह प्रण लिया कि हम हमेशा इसकी रक्षा अपनी मां की तरह करेंगे।

chat bot
आपका साथी