गांजा, अफीम व अवैध शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

। जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार किलो गांजा एक किलो अफीम व अवैध शराब के साथ छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 03:06 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 03:06 PM (IST)
गांजा, अफीम व अवैध शराब 
के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
गांजा, अफीम व अवैध शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी,मोगा

जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार किलो गांजा, एक किलो अफीम व अवैध शराब के साथ छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

थाना सिटी साउथ में तैनात सहायक थानेदार हरजिदर सिंह ने बताया कि उन्होंने गिल चौक स्थित गाहला पैलेस के नजदीक गश्त के दौरान चार किलो गांजा के साथ लक्ष्मण सिंह निवासी बस्ती साधा वाली को गिरफ्तार किया। थाना सिटी वन में तैनात सहायक थानेदार पूर्ण सिंह ने बताया कि उन्होंने कोटकपूरा बाईपास पर गश्त करते हुए एक किलो अफीम समेत जगजीत सिंह उर्फ हैरी निवासी वार्ड तीन, गली नंबर 11 सुंदर नगर मोगा को गिरफ्तार किया।

इसी तरह, थाना निहाल सिंह वाला में तैनात सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव नंगल में गश्त करते हुए 370 प्रतिबंधित गोलियों के साथ रामदास निवासी निहाल सिंह वाला व शमशेर सिंह निवासी बोडे को गिरफ्तार किया। थाना सिटी साउथ में तैनात हवलदार दिलदार सिंह ने बताया कि उन्होंने चौक सेखां के पास गश्त करते हुए 12 बोतल अवैध शराब के साथ सौरव निवासी बस्ती मोहन सिंह को गिरफ्तार किया।

65 बोतल अवैध शराब के साथ महिला काबू

थाना निहाल सिंह वाला में तैनात सहायक थानेदार जतिदर कुमार ने बताया कि उन्होंने गांव खाई में गश्त करते हुए 65 बोतल अवैध शराब समेत सर्बजीत कौर निवासी गांव खाई को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी