फाल्गुन महोत्सव : श्याम सेवा सोसायटी ने निमंत्रण कार्ड जारी किए

श्याम सेवा सोसायटी हर साल श्री श्याम प्रभु खाटू वालों का फाल्गुन महोत्सव बहुत ही श्रद्धा भावना से मनाती आ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:24 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:24 PM (IST)
फाल्गुन महोत्सव : श्याम सेवा सोसायटी ने निमंत्रण कार्ड जारी किए
फाल्गुन महोत्सव : श्याम सेवा सोसायटी ने निमंत्रण कार्ड जारी किए

संवाद सहयोगी, मोगा

श्याम सेवा सोसायटी हर साल श्री श्याम प्रभु खाटू वालों का फाल्गुन महोत्सव बहुत ही श्रद्धा भावना से मनाती आ रही है। इस बार नौवां फाल्गुन महोत्सव 19 मार्च से मनाया जा रहा है।

इस संदर्भ में श्याम सेवा सोसायटी की बैठक श्री कृष्णा मंदिर में हुई। बैठक में निमंत्रण कार्ड जारी कर, वितरित करने का कार्य आरंभ किया। सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव 19 मार्च से 27 मार्च तक पंजाब सरकार द्वारा जारी कोरोना सेफ्टी गाइडलाइन को देखते हुए मनाया जाएगा। रोजाना सायं छह बजे से रात्रि नौ बजे तक कीर्तन होगा, साथ ही साथ लंगर चलेगा। सभी को मास्क पहन कर आना होगा, शारीरिक दूरी बनाकर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा करके हम अपना व दूसरों का महामारी से बचाव कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के लिए सभी सदस्यों की अलग अलग ड्यूटी सौंपी गई है। इस अवसर पर चंद्र मोहन सहगल, विनोद पोपली, पंडित हरी ओम, भुपेश शर्मा, राजेंद्र पाल मिड्डा, राजेश सिगला, अरुण पुरी, सुदामा पुरी, इंद्र सूद, राम प्रकाश, विजय अरोड़ा, विद्या भूषण, राजेश मित्तल, प्रिस अरोड़ा, धर्मेंद्र शर्मा, मिलन गर्ग, अंकित शर्मा आदि मौजूद थे। डीए की किस्तों की बकाया राशि जारी की जाए : गिल पंजाब एंड यूटी मुलाजिम एवं पेंशनर सांझा फ्रंट जिला इकाई मोगा की बैठक जागीर सिंह खोखर की अध्यक्षता में हुई।

इस बैठक में भजन सिंह गिल, हरनेक सिंह नेक, गुरमेल सिंह नाहर व अशोक कुमार वर्मा ने सरकार से मांग की कि मुलाजिमों की मांगों का पहल के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौ व दस मार्च को अगले संघर्ष का फैसला किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि किए वादे अनुसार पे-कमीशन की रिपोर्ट जारी की जाए, डीए की किस्तों का बकाया जारी किया जाए। उन्होंने तीन कृषि सुधार कानूनों रद करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी