स्वामी महेशमुनि बोरे वाली गोशाला में श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णहुति

। स्वामी महेश मुनि बोरे वाली गोशाला में जारी श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति श्रद्धाभाव से की गईं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 03:13 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 03:13 PM (IST)
स्वामी महेशमुनि बोरे वाली गोशाला में 
श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णहुति
स्वामी महेशमुनि बोरे वाली गोशाला में श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णहुति

संवाद सहयोगी, मोगा

स्वामी महेश मुनि बोरे वाली गोशाला में जारी श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति श्रद्धाभाव से की गईं। कथा वाचक राम सेवक शास्त्री ने कहा कि हमेशा मीठी वाणी ही बोलनी चाहिए। हमारे मुख से निकले मीठे शब्द मीठे दूसरों के प्रति प्रेम उजागर करते हैं। कड़वे शब्द कभी भी इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। कड़वे शब्द दुसरों के मन को ठेस पहुंचाते हैंऔर मीठे शब्द प्रेम बढ़ाते हैं। प्रेम से ही ये संसार चलता है।

स्वामी नारायण पुरी कल्यानु वालों ने कहा कि जैसे-जैसे सांसारिक वस्तुओं की कामना बढ़ती जाती है वैसे-वैसे ही प्राणी व्याकुल होकर क्रोध के वशीभूत हो जाता है और कुमार्ग पर चल देता है। इसके बाद वह दुखों को भोगता है। उन्होंने बताया कि भागवत कथा सुनने से संसार की कामनाएं एवं वासनाएं नष्ट हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि सांसारिक कामनाएं दुखों को देने वाली और प्रभु प्राप्ति की कामना सुख एवं शांति को देने वाली है। शकुंतला भजन मंडली ने भजनों का गायन किया। समस्त भक्तों ने साथ मिलकर आरती में भाग लिया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संजय गौतम, पंडित जयदेव शर्मा,राज कुमार रामूवालिया, बिट्टू शर्मा, हर्ष शर्मा, कमल शर्मा, जोगिन्दर सिंह, अतुल सिगला, रोकी अग्रवाल, गुरदास भंडारी हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी