श्री रामायण प्रचार मंडल ने किया भजनों का गायन

। भारत माता मंदिर में श्री रामायण प्रचार मंडल की ओर से संकीर्तन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 04:56 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 04:56 PM (IST)
श्री रामायण प्रचार मंडल ने किया भजनों का गायन
श्री रामायण प्रचार मंडल ने किया भजनों का गायन

संवाद सहयोगी, मोगा

भारत माता मंदिर में श्री रामायण प्रचार मंडल की ओर से संकीर्तन का आयोजन किया गया। प्रभु श्री राम के दरबार में भक्तों ने भजनों के माध्यम से सर्वभले की प्रार्थना की।

समागम में सबसे पहले पंडित महेंद्र नारायण की अध्यक्षता में पूजन कर राम नाम का जाप किया। तत्पश्चात प्रधान ओपी कुमार, राम सनेही, ओपी राय व अन्य भक्तों ने श्री हनुमान चालीसा और राम अवतार का पाठ किया। ओपी राय ने रामायण की चौपाइयों एवं भजनों का गायन करते खुश होंगे हनुमान राम नाम लिए जा, लिखन वालेया तू होके दयाल लिख दे, राम मेरे घर आएंगे आएंगे प्रभु आएंगे, तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार.आदि भजनों का गायन किया। मंडल के प्रधान ओपी कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा भक्तों को को श्री राम के दर्शाए मार्ग पर चलने के लिए हनुमान चालीसा के पाठ की कड़ी जारी की है। जिस तहत हर मंगलवार को सही हनुमान चालीसा का पाठ कर भजनों का गायन किया जाता है। समागम में पुजारी महेंद्र नारायण ने कहा कि हनुमान जी कलयुग के ऐसे देव हैं जो अपने भक्तों की हर समय रक्षा करते है। जो भी भक्त सच्चे मन से इनकी भक्ति करता है उनके दुख दूर कर बजरंग बली सुख-शांति प्रदान करते है। उन्होंने कहा की हमे नित प्रतिदिन हनुमान जी की भक्ति करते रहना चाहिए। इस अवसर पर ओपी कुमार, ओपी राय, आनंद पाठक, सुखविदर शर्मा, राम स्नेही, राजिदर सचदेवा आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी