शिवसेना हिदुस्तान लड़ेगी 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव : गुप्ता

शिवसेना हिदुस्तान की बैठक होटल कमल में रविवार को राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता की अगुआई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 09:50 PM (IST)
शिवसेना हिदुस्तान लड़ेगी 2022 
पंजाब विधानसभा चुनाव : गुप्ता
शिवसेना हिदुस्तान लड़ेगी 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव : गुप्ता

संवाद सहयोगी,मोगा

शिवसेना हिदुस्तान की बैठक होटल कमल में रविवार को राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता की अगुआई में हुई। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री एंव पंजाब प्रभारी कृष्ण शर्मा, कार्यकारी पंजाब प्रधान संजीव डेम व पंजाब उपाध्यक्ष राम वचन राय शमिल हुए।

इस दौरान पवन गुप्ता ने नई कार्रकारिणी की घोषणा करते हुए मनदीप शर्मा को शिवसेना हिदुस्तान की महिला विग का प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। इसी तरह जसविदर सिंह को जिला अध्यक्ष, नेहा शर्मा को जिला अध्यक्ष महिला सेना , सिमरनजीत कौर को जिला उपाध्यक्ष महिला सेना, रविद्र शर्मा महासचिव , सोनिया शर्मा जिला महासचिव महिला सेना मोगा, कमलजीत कौर को शहरी अध्यक्ष महिला सेना मोगा, राहुल वर्मा महासचिव ,कुलवंत सिंह को शहरी अध्यक्ष ,व राहुल राय को यूथ विग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए पवन गुप्ता ने बताया कि पंजाब सरकार अपने सारे वादे पूरे करने में फेल रही है। पंजाब में हिदुओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उनके साथ पंजाब में भेदभाव वाला व्यवहार करते हुए आतंकवाद पीड़ित हिदुओं को मंजूर किए जा चुके 781 करोड़ रुपए का पैकेज आज तक कांग्रेस सरकार द्वारा नहीं देना यह साबित करता है कि वह पंजाब में कैप्टन सरकार हिदुओं की अनदेखी कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आतंकवाद पीड़ित हिदुओं के जख्मों पर मरहम लगाने से गुरेज कर रही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने पंजाब के लोगों से वादा किया था कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो घर घर रोजगार देंगे। परंतु अब जब पंजाब का नौजवान चार साल के शासन के बाद उनसे रोजगार मांगने उनके निजी आवास मोती महल पटियाला या सरकारी निवास चंडीगढ़ पर जाता है तो उन्हें पंजाब पुलिस की लाठियां खानी पड़ती हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने का भी वादा किया था, परंतु आज भी प्रदेश नशे की दलदल में डूबा हुआ है। उन्होंने बताया कि पंजाब विधानसभा 2022 चुनाव में शिवसेना हिदुस्तान बढ़चढ़ कर भाग लेगी। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर कहा कि किसान देश का अन्न दाता है ऐसे में सरकार को किसानों की मांगें मान लेनी चाहिए। इस मौके चुने गए सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय नेता का आभार व्यक्त किया। इस मौके दौलत राम,राकेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी