अच्छे कर्मो से ही मिलता है शिव पूजा का अवसर : पं. शुक्ला

। स्थानीय फ्रेंड्स कालोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में श्रावण मास के उपलक्ष्य में शिव महापुराण की कथा करवाई गई। सभी भक्तों ने ने भगवान शिव का पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:01 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:01 PM (IST)
अच्छे कर्मो से ही मिलता है शिव 
पूजा का अवसर : पं. शुक्ला
अच्छे कर्मो से ही मिलता है शिव पूजा का अवसर : पं. शुक्ला

संवाद सहयोगी, मोगा

स्थानीय फ्रेंड्स कालोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में श्रावण मास के उपलक्ष्य में शिव महापुराण की कथा करवाई गई। सभी भक्तों ने ने भगवान शिव का पूजन किया।

पंडित राघव शुक्ला ने भगवान शिव की अलौकिक कथा का श्रद्धालुओं को रसपान करवाया। कथा का वर्णन करते हुए पंडित शुक्ला ने कहा कि कन-कन में विराजमान भगवान शिव की भक्ति करने का सौभाग्य हर व्यक्ति को प्राप्त नहीं होता। ऐसा अवसर अच्छे कर्मों से ही प्राप्त होता है। सावन का महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। सावन माह में भगवान शिव और मां पार्वती धरती पर भ्रमण करते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं। प्राचीन ग्रंथों में मान्यता है कि भगवान शिव की आराधना करने के लिए श्रावण मास को अति उत्तम बताया गया है। कथा दौरान महिला संकीर्तन मंडल की ओर से आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, डम-डम शिवा दा डमरू बजदा, आदि भजनों का गायन करके अपनी हाजिरी लगवाई। मंदिर के सेवादार सोनु दुआ, अमृत गोयल ने कहा कि यह कथा रोजाना सांय चार से छह बजे तक जारी रहेगी। इस अवसर पर गीता मित्तल, नीरू, शंकुतला, कमलेश, रंजू, रेणु, संजना ग्रोवर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी