शिव साई मंदिर में किया शिव महापुराण कथा का श्रवण

। श्री शिव साईं मंदिर में सावन के उपलक्ष्य में शिव महापुराण की कथा करवाई गई। इस दौरान महिला मंडल ने भजनों का गायन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:19 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:19 PM (IST)
शिव साई मंदिर में किया शिव महापुराण कथा का श्रवण
शिव साई मंदिर में किया शिव महापुराण कथा का श्रवण

संवाद सहयोगी, मोगा

श्री शिव साईं मंदिर में सावन के उपलक्ष्य में शिव महापुराण की कथा करवाई गई। इस दौरान महिला मंडल ने भजनों का गायन किया।

पंडित राज मिश्रा ने शिव महापुराण की कथा करते कहा कि भगवान शिव ने विष्णु जी, ब्रह्मा जी, पार्वती माता को ब्रह्म ज्ञान दिया और कहा कि जो भी व्यक्ति ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करेगा वह समस्त कष्टों से मुक्त हो जाएगा। भोले बाबा की महिमा अपरंपार है। वे सबका कल्याण करते है। वर्तमान के इस दौर में हम सबके अंदर सभी के प्रति कल्याण की भावना होनी चाहिए। जरूरतमंदों की सेवा में आगे आना चाहिए। शिव कथाओं का श्रवण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास हम सबको शिव पुराण की कथा का उच्चारण करना चाहिए।

इस दौरान रेणुका शर्मा, नीरूवाला, वंदना गांधी, मीनू शर्मा, अनीता शर्मा, सरोज मित्तल, त्रिशला गोयल मोनिका गोयल ने गणेश वंदना गजानंद कर दो बेड़ा पार भजन से संकीर्तन का आगाज करते भोले बाबा का दरबार सुहाना लगता है, भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है, बम भोले बम भोले बम बम बम, वीर हनुमाना अति बलवाना राम नाम जपियो रे, साईं नाथ तेरे हजारो हाथ. आदि भजनों का गायन किया। इस अवसर पर राकेश कुमार राजकुमार गांधी, उमेश सिगला, जोगिदर पाल पांडे आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी