शमिंदर सिंह जेई बने राजपूत भलाई संस्था के चेयरमैन

। राजपूत भलाई संस्था का वार्षिक इजलास अध्यक्ष दविदर खीपल की अध्यक्षता में सोमवार को हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:18 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 10:18 PM (IST)
शमिंदर सिंह जेई बने राजपूत भलाई संस्था के चेयरमैन
शमिंदर सिंह जेई बने राजपूत भलाई संस्था के चेयरमैन

संवाद सहयोगी,मोगा

राजपूत भलाई संस्था का वार्षिक इजलास अध्यक्ष दविदर खीपल की अध्यक्षता में सोमवार को हुआ। इस दौरान नए पदाधिकारियों के चुनाव में शमिदर सिंह जेई को चेयरमैन, गुरप्रीत सिंह धूरी को संयुक्त सचिव और तेजपाल सिंह जौड़ा को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया।

संस्था के महासचिव कुलदीप सिंह कोमल ने मास्क वितरण एवं संस्था द्वारा किए लोक भलाई के कार्यों का जिक्र करते कहा कि समाजसेवी कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने संस्था की ओर से वित्तीय वर्ष के दौरान किए खर्चे व आमदन की जानकारी दी।

इस दौरान अध्यक्ष दविदर खीपल, महासचिव कुलदीप सिंह कोमल, चेयरमैन शमिदर सिंह जेई, तेजपाल सिंह जौड़ा कानूनी सलाहकार, विजय कंडा कैशियर, गुरप्रीत सिंह धूरी संयुक्त सचिव, रंजीत सिंह सीनियर मैंबर, हरमीत सिंह बोबी कंडा सीनियर उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र सिंह धुन्ना, सुरजीत सिंह काऊके, तेजेन्द्र आदि ने लोक भलाई के कार्यों को तेज करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्यतिथि प्रदीप सिंह कंडा को संस्था के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। सिद्ध श्री बाला जी मंदिर में शनिशिला का किया पूजन

संवाद सहयोगी,मोगा

पुरानी दाना मंडी में सिद्ध श्री बाला जी मंदिर में श्रद्धालुओं ने शनिशिला का पूजन किया। सर्वप्रथम भक्तों ने पंडित दया शंकर की अगुवाई में गणपति पूजन, नवग्रह पूजन और कलश पूजन किया।

गगन नोहरिया, सतनाम सिंह ओमदत्त जैदका, अंकुर गोयल व अन्य भक्तों ने शनिशिला का सरसों के तेल से अभिषेक किया गया। संकीर्तन के दौरान भजनों का गायन किया। महंत बिशेषर गिरि ने बताया कि शनिदेव कलयुग के अवतार हैं। जो भी भक्त इनकी पूजा सच्चे मन से करता है, शनिदेव उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। भक्तों पर आने वाले कष्टों का निवारण करते है। शनिशिला भगवान शनिदेव का ही स्वरूप है। जिस प्रकार भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ पावन शिवलिग की पूजा का विधान है, उसी तरह शनिशिला की पूजा का अपना अलग महत्व है। शनिशिला की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

chat bot
आपका साथी