सेवा भारती ने किया कंजक पूजन

मोगा स्थानीय बेदी नगर स्थित शिव कृपा वृद्ध आश्रम में रविवार सायं 51 कन्याओं का कंजक पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:30 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 03:30 PM (IST)
सेवा भारती ने किया कंजक पूजन
सेवा भारती ने किया कंजक पूजन

संवाद सहयोगी, मोगा

स्थानीय बेदी नगर स्थित शिव कृपा वृद्ध आश्रम में रविवार सायं 51 कन्याओं का कंजक पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान नवीन पुरी ने कहा कि हम सभी को कन्याओं व महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। साथ ही उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा शहर की विभिन्न बस्तियों में 10 बाल संस्कार केंद्र चल रहे हैं। जहां जरूरतमंद बच्चों को संस्कार सहित शिक्षा प्रदान की जाती है। इस अवसर पर वृद्ध आश्रम के सेवादार बिट्टू अरोड़ा ने कहा कि वृद्ध आश्रम में समय समय समाजसेवा के कार्य किए जाते हैं। इसके तहत जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा जाता है। इस अवसर पर विजय अरोड़ा, प्रवीण गुप्ता, कुलवंत सिंह राजपूत, डा. कुलतार सिंह, सुभाष ग्रोवर, अनीस बंसल व संगीता अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी